फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New corona virus positive cases found in sambhal district of UP

संभल में सात जमाती समेत आठ कोरोना पाजिटिव, दुबई से लौटा युवक भी संक्रमित

Tue, 14 Apr 2020 03:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 14 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
New corona virus positive cases found in sambhal district of UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 घंटे के भीतर आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें से छह जमाती हैं जो तमिलनाडु से दिल्ली के निजामुद्दीन होते हुए संभल के सरायतरीन पहुंचे थे और एक मकान में क्वारंटीन किए गए थे। इनकी खिदमद में लगा युवक भी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा दुबई से अपने घर दीपासराय आया युवक भी पॉजिटिव है। तब्लीगी जमात से जुड़े सात में से दो लोग मुरादाबाद में भर्ती हैं, जबकि पांच हकीम रईस यूनानी मेडिकल कालेज में क्वारंटीन हैं। इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर आई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही दीपासराय निवासी दुबई से लौटे युवक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। यह युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। इन सभी को अब मुरादाबाद शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इस बीच पुलिस और प्रशासन के साथ चिकित्सकों की टीम सरायतरीन और दीपासराय पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायतरीन में उस घर को सील किया गया है जहां तब्लीगी जमात से जुड़े लोग ठहरे हुए थे। दीपासराय में युवक के परिजनों को क्वारंटीन कर नमूने लिए गए हैं। सरकारी अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुहेब करीम ने बताया कि सरायतरीन में जमात से जुड़े 11 लोग दिल्ली होते हुए 6 मार्च को तमिलनाडु से आए थे। 

यह लोग तमिलनाडु से 5 मार्च को दिल्ली पहुंचे थे और फिर सरायतरीन आए थे। इनके एक दिन के लिए निजामुद्दीन में रुकने की जानकारी भी मिली है, लेकिन अहम बात यह है कि इन लोगों के आने-जाने की हिस्ट्री पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि यह लोग हिंदी बोलना नहीं जानते, इसलिए उनसे बात करने में भी परेशानी हो रही है। जमातियों में एक 72 वर्षीय वृद्ध भी था, जिसे कोरोना आशंकित मान कर जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। 

मुरादाबाद में जांच हुई और सोमवार रात को पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। उसकी खिदमद में लगा सरायतरीन निवासी युवक भी पाजिटिव पाया गया है। इस बीच 11 अप्रैल को पांच और जमाती जो संभल के जिला अस्पताल से हकीम रईस यूनानी मेडिकल कालेज में क्वारंटीन किए गए थे, वे 14 अप्रैल को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले हैं। 


एसीएमओ डा. अजफर कमाल ने बताया कि सरायतरीन और दीपासराय को हॉट स्पॉट मानकर इसके तीन किलोमीटर दायरे को पूरी तरह से सील किया जाएगा। सामान्य लोगों में न कोई बाहर से आएगा और न ही कोई जाएगा पर सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए सीमिति लोगों को आने-जाने की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed