फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Netaji's birth anniversary A day to reiterate the resolution of socialist values: Jayveer

Moradabad News: नेताजी की जयंती समाजवादी मूल्यों के संकल्प दोहराने का दिवसः जयवीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Netaji's birth anniversary A day to reiterate the resolution of socialist values: Jayveer
मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर महानगर समाजवादी पार्टी कार्यालय कैंप मुरादाबाद ने दी श्रद्धांजल
मुरादाबाद। मौजूदा समय में जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है उसकी पृष्ठभूमि मुलायम सिंह यादव और उनके साथियों ने ही तैयार की थी। मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सबसे जरूरी है कि उनके बोये सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें जिससे कि समानता-समता, सौहार्द एवं संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो। यह बातें शनिवार को सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह की जयंती के अवसर पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह की जयंती सभी कार्यकर्ताओं के लिए समाजवादी मूल्यों के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का दिवस है। जिलाध्यक्ष ने मुलायम सिंह के जीवन से जुड़े कई संस्मरण भी सुनाए और युवाओं को उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने कहा कि नेताजी ने हमेशा यह सीख दी है कि सच्चे लोकतंत्र की सच्ची दिशा नीचे से ऊपर की ओर होती है। जब पंक्ति का अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा तभी समाज और देश सशक्त होगा। यही समाजवादी सकारात्मक राजनीति का बुनियादी सिद्धांत है। इस दौरान महासचिव फुरकान अली, जुगल किशोर वाल्मीकि, अतहर हुसैन अंसारी, राजेश यादव, वेद प्रकाश सैनी, शीरी गुल, वसीम कुरैशी, धर्मेंद्र यादव, बीके सैनी, नौशाद पाशा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

00


महानगर कार्यालय में पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी
मुरादाबाद। सपा महानगर कार्यालय में पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीब, किसान और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेताजी के आदर्शों और संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान महासचिव गजेंद्र यादव, सलीम वारसी, कैसर अली, शोएब हसन पाशा, लालू परवेज, साजिद वारसी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

00
नेताजी ने कर्मचारियों के लिए किए अविस्मरणीय कार्यः राजेश यादव

मुरादाबाद। मुलायम सिंह यादव ने राजनीतिक जीवन में हमेशा सामाजिक, नैतिक, मानवीय, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूल्यों को वरीयता दी। उन्होंने सैनिकों, किसानों, शिक्षकों, कर्मचारियों, नौजवानों और श्रमिकों के लिए अनेकों हितकारी, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय कार्य किए हैं। यह बातें सपा के वरिष्ठ नेता राजेश यादव ने शनिवार को कैंप कार्यालय में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान पूर्व प्रवक्ता तुंगीश यादव, गजेंद्र सिंह यादव, जयपाल सिंह सैनी, चंद्रपाल सिंह, डॉ. सतीश चौहान, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed