{"_id":"65c4a1c775a9f2bd210b081f","slug":"nephew-who-murdered-uncle-in-moradabad-arrested-along-with-friend-having-illicit-relationship-with-aunt-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध और मर्डर: चाची-भतीजे के बीच रोड़ा बने चाचा को रास्ते से हटाया, दो गिरफ्तार... हथौड़े से फोड़ा था सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध और मर्डर: चाची-भतीजे के बीच रोड़ा बने चाचा को रास्ते से हटाया, दो गिरफ्तार... हथौड़े से फोड़ा था सिर
Thu, 08 Feb 2024 04:30 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:30 PM IST
सार
ठाकुरद्वारा में युवक की हत्या के आरोप में भतीजे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि चाची के साथ अवैध संबंधों के चलते भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के कालाझंडा गांव निवासी राजीव कुमार (27) की हत्या का पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजीव कुमार का भतीजा निकला। जांच में पता चला कि भतीजे के चाची से अवैध संबंध थे इसलिए आड़े आने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
मंगलवार रात करीब 11 बजे राजीव का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। उसके सिर व गले में चोट के निशान थे। सूचना पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट आने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की।