{"_id":"68a394ca3e24d0414e0b922d","slug":"nephew-dies-in-road-accident-injured-aunt-admitted-in-hospital-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-711196-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क हादसे में भांजे की मौत घायल मौसी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क हादसे में भांजे की मौत घायल मौसी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार शाम किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे देव (14) की मौत हो गई जबकि उसकी मौसी घायल हो गईं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूंढापांडे निवासी रिंकू दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी साली रोशनी उसके घर रहती है। रिंकू के ससुर रामपुर जिले के ज्वाला नगर निवासी गंगाराम और सास की दो साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई। वह रोशनी को अपने साथ ले आया था। सोमवार की शाम छह बजे रोशनी रिंकू के बेटे देव (14) के साथ बाइक से अपनी बहन गीता के घर मिलक मनकरा जा रही थी। मनकरा मोड के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी दी। इस हादसे में देव की मौके पर मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोशनी गंभीर घायल हो गई है।
सूचना पर गई पुलिस ने घायल रोशनी को मूंढापांडे सीएचसी भेजा जहां से डाॅक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएंगी। ब्यूराे