फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Neglect: School children forced to walk through mud in Ladlabad

अनदेखी : लाडलाबाद में कीचड़ से गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे

Thu, 16 Apr 2026 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 16 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Neglect: School children forced to walk through mud in Ladlabad
कांठ। ब्लॉक छजलैट का गांव लाडलाबाद भले की प्रकटेश्वर शिव मंदिर की वजह दूर-दूर तक विख्यात हो, लेकिन इस गांव में विकास कोसों दूर हैं। इसकी गवाही स्कूल को जाने वाला वह रास्ता दे रहा है जो आज तक कीचड़ भरा और कच्चा है। स्कूल के बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण इस रास्ते से होकर जाने को विवश हैं।
विज्ञापन

विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत खतापुर से दो किलोमीटर दूर बसे 35-40 घरों और करीब 300 की आबादी वाले गांव लाडलाबाद में सरकारी स्कूल को जाने वाला सौ मीटर का रास्ता आज भी कच्चा और कीचड़ भरा है। नालियां व पानी की निकासी का प्रबंध न होने के कारण बरसात में इस रास्ते की हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है। इस रास्ते पर बने घरों के आगे काफी गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी व कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। स्कूल के बच्चे और शिक्षकों के साथ ही ग्रामीण भी इसी रास्ते से होकर आने जाने को विवश हैं। इसके अलावा इस गांव में अन्य नालियों और रास्तों की भी हालत खस्ता है। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी भी नियमित नहीं आते हैं।
विज्ञापन

प्रधान के पति उर्वेश यादव का कहना है कि हमारी ग्राम पंचायत खतापुर में गोविंदपुर ज्ञानपुर, लाडलाबाद भी आते हैं। लाडलाबाद में स्कूल तक जाने वाले रास्ते सहित खतापुर और गोविंदपुर में भी दो रास्ते बनना प्रस्तावित हैं। लाडलाबाद में स्कूल का रास्ते का स्टीमेट बन गया है, जल्द कार्य भी शुरू कराया जाएगा। साथ ही तीनों गांवों में चरणबद्ध सफाई कार्य भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed