फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nearly two hundred devotees stranded in Amarnath, waiting for the yatra to start

Moradabad News: अमरनाथ में फंसे करीब दो सौ श्रद्धालु, यात्रा शुरू होने का कर रहे इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Nearly two hundred devotees stranded in Amarnath, waiting for the yatra to start
मुरादाबाद। अमरनाथ यात्रा भूस्खलन की वजह से रोक दी गई है। बालटाल, रेलपत्री और पंचतरणी में मुरादाबाद के करीब दो सौ श्रद्धालु फंसे हुए हैं। यह श्रद्धालु जहां-तहां भंडारों में हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अभी वह मौसम साफ होने और यात्रा मार्ग साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्री भोले भंडारी सेवा मंडल के मंत्री राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बालटाल और रेलपत्री पर करीब दो सौ श्रद्धालु मुरादाबाद और कांठ से हैं। इसके अलावा दस श्रद्धालु पंचतरणी से फंसे हैं। ये श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से पंचतरणी गए थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर की उड़ान भी रोक दी गई है और ये श्रद्धालु लौट नहीं पाए हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


लोेग बोले
छह जुलाई को हम यात्रा करने के लिए बालटाल आए हैं। हमारे ग्रुप में 20 सदस्य हैं। ये मेरी चौथी यात्रा है। अभी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। भंडारे में रुके हैं। - शिवम अग्रवाल, बुद्धि विहार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मेरी पांचवीं यात्रा है। पिछले वर्ष गुफा के पास बादल फटा था, तब हम भी फंसे थे। उस वक्त भी दर्शन करके ही लौटे थे। शनिवार को यात्रा होनी थी, लेकिन अभी रास्ते बंद हैं। 11 जुलाई को फ्लाइट है। हम यात्रा शुरु होने का इंतजार करेंगे। मेरे ग्रुप में छह सदस्य हैं।- पुष्प यादव एडवोकेट, विकास नगर

मैं सब इंस्पेक्टर आईजी पश्चिमी जोन पीएससी में हूं। सात जुलाई को बालटाल आए हैं। तब से ही बारिश हो रही है। मेरे ग्रुप में 18 सदस्य हैं। ये सभी डीएम कार्यालय और आईजी पश्चिमी जोन पीएसी के हैं। 12 जुलाई का वापसी का टिकट है। पिछली बार तीन दिन इंतजार करके दर्शन किए थे। -विकास त्यागी, मानसरोवर


ग्रुप में 12 सदस्य हैं, जो सात जुलाई को बालटाल पहुंचे हैं। जब हम श्रीनगर से चले थे, तब भी बारिश हो रही थी। यह मेरी पहली यात्रा है। हाईअलर्ट जारी किया गया है। हमारी वापसी 12 जुलाई की है। सोमवार तक इंतजार करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे। - श्याम चौहान, सूर्यनगर, लाइनपार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed