फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nazim, the mastermind of the solver gang, has an agricultural farm of 50 bighas

Moradabad News: सॉल्वर गैंग के सरगना नाजिम का है 50 बीघा का कृषि फॉर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nazim, the mastermind of the solver gang, has an agricultural farm of 50 bighas
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। क्षेत्र के गांव सुंदर नगर निवासी नाजिम और उसके भाई मोहसिन को एसटीएफ ने बरेली में वीडीओ की परीक्षा में सॉल्वर गैंग के साथ पकड़ा है। नाजिम गैंग का सरगना बताया जा रहा है। नाजिम इससे पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है। नाजिम की मां इशरत जहां का कहना है कि उसके सात बेटे-बेटियां हैं। उसके पास 50 बीघा खेती की जमीन है। इसमें उसका परिवार खेती कर करता है लेकिन गांव के कुछ लोग उससे गांव की राजनीति के कारण रंजिश रखते हैं। उसके परिवार को बदनाम करने की साजिश रचते रहते हैं। उसका बेटा नाजिम वेल्डिंग का काम करता है। जबकि छोटा बेटा मोहसिन पढ़ रहा है। सबसे बड़ा बेटा नासिर ठेकेदारी करता है। इशरत जहां का दावा है कि उसके दोनों बेटों को गांव के कुछ लोगों ने रंजिश के चलते पकड़वाया है। वह दो बार ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ चुकी है। संवाद
विज्ञापन

नाजिम के घर में मिली भाजपा का स्टीकर, झंडा लगी कार
सुंदरनगर निवासी नाजिम के घर पर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी मिली। इसके अगले और पिछले शीशे पर भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था। गाड़ी के आगे भाजपा का झंडा भी लगा हुआ था। इशरत जहां ने बताया कि यह गाड़ी उसके बड़े बेटे नासिर की है। वह राजनीति से भी संबंध रखता है। इस बारे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि नासिर, नाजिम या उनके परिवार के सदस्य का भाजपा से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। वह गाड़ी पर स्टीकर लगने के मामले की जांच कराएंगे। यदि जांच में कोई आरोप सही पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed