{"_id":"5887c3794f1c1bbd7ecf5639","slug":"nawabjaan-income-gone-double-in-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल में ढाई गुना हो गई नवाबजान की इनकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल में ढाई गुना हो गई नवाबजान की इनकम
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 25 Jan 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
इनकम टैक्स
- फोटो : ANI
विधायक बनने के बाद नवाबजान की आमदनी में अच्छा - खासा इजाफा हुआ है। ढाई साल पहले उपचुनाव में उन्होंने अपनी वार्षिक आय 1.94 लाख रुपये दर्शायी थी। जबकि ताजा शपथ पत्र में उन्होंने अपनी आय 4.25 लाख रुपये दर्शायी है।
इन ढाई साल में नवाबजान की पत्नी के गहनों में भी इजाफा हुआ है। उपचुनाव के वक्त उनकी पत्नी शाइस्ता बेगम के पास सिर्फ 50 तोला सोना था जबकि अब उनके पास 65 तोला सोना और 60 तोला चांदी भी है। पति - पत्नी के बैंक बैलेंस में भी इजाफा हुआ है। नवाबजान के पास उपचुनाव के वक्त बैंक में महज 11 हजार रुपये थे जबकि अब 13 लाख रुपये हैं।
उनकी पत्नी के पास पहले महज 18 हजार रुपये बैंक में थे जबकि अब 2.6 लाख रुपये उनके बैंक खाते में हैं। हालांकि शपथ पत्र पर गौर करें तो इस बीच विधायक की एकमात्र बोलेरो बिक गई। उपचुनाव में उनके वक्त बोलेरो थी जबकि अब उन्होंने शपथ पत्र में कहा है कि उनके पास कोई कार नहीं है।