फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   navrat from today

नवरात्र : आज से नौ दिन तक बहेगी आस्था की बयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

मां दुर्गा की आराधना के लिए शहरवासी उत्साहित हैं।मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के साथ घरों में भी मातारानी की पूजा के लिए तैयारी की जा रही है।इसके अलावा व्रत के आहार में कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, चिप्स और लड्डू की भी बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
navrat from today

विस्तार

मुरादाबाद। मां दुर्गा की आराधना के लिए शहरवासी उत्साहित हैं। मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के साथ घरों में भी मातारानी की पूजा के लिए तैयारी की जा रही है। रविवार को अवकाश होने की वजह से खराब मौसम के बावजूद व्रत व पूजा की सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शरदीय नवरात्र में श्रद्धालु मां दुर्गा का पूजन करने के साथ व्रत भी रखते हैं। रविवार को अवकाश होने की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने फलाहार की सामग्री खरीदी। इसके अलावा कलश स्थापना के लिए घड़े की भी बिक्री हुई। शारदीय नवरात्र में पूजा सामग्री के लिए मंदिरों के बाहर दुकानें लगाई गई हैं। इसके अलावा गुरहट्टी, बाजार गंज, लाइनपार, हरथला और पीतल नगरी में भी दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। बाजार में श्रद्धालुओं के लिए कई तरह की चुनरी, नारियल, लौंग, कपूर, कलावा समेत अन्य पूजा सामग्री की पूरी किट तैयार की है। इसके अलावा व्रत के आहार में कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, चिप्स और लड्डू की भी बिक्री हो रही है। ठेले पर नारियल की बिक्री की गई।
विज्ञापन

रविवार को शहर के सभी मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट की गई। मंदिरों में मां दुर्गा को नई पोशाक पहनाई गईं। इसके अलावा मंदिर परिसरों को फूलों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में मातारानी की पूजा का दौर शुरू हो जाएगा। दिन में हवन और शाम को महिला संकीर्तन भी होगा। इसके बाद महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed