फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   national highway 24 will change in six lane till 2021

2021 तक सिक्स लेन हो जाएगा मुरादाबाद - हापुड़ हाईवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
national highway 24 will change in six lane till 2021
मुरादाबाद। मुरादाबाद से हापुड़ के बीच हाईवे के 99.87 किमी लंबे हिस्से को सिक्स लेन करने के लिए एनएचईआई ने पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। नेशनल हाईवे अथारिटी (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि मार्च 2021 तक हापुड़ से मुरादाबाद तक हाईवे को सिक्स लेन कर दिया जाएगा। सिक्स लेन होने के बाद मुरादाबाद से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। दिल्ली से हापुड़ तक हाईवे चौड़ीकरण का काम पहले चरण में पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

सिक्स लेन का काम पूरा होने के बाद गाजियाबाद से हापुड़ के बीच का सफर मात्र 20 मिनट का रह गया है। हापुड़ से मुरादाबाद तक हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद हापुड़ से मुरादाबाद तक की 99 किमी की दूरी सवा घंटे में आराम से तय की जा सकती है। 2021 में हापुड़ से मुरादाबाद तक सिक्स लेन का काम पूरा होने के बाद मुरादाबाद से गाजियाबाद तक की दूरी पौने दो घंटे में और दिल्ली की दूरी दो घंटे में तय होगी। पहले चरण में हापुड़ तक का काम पूरा होने के बाद एनएचएआई ने अब हापुड़ से मुरादाबाद के हिस्से में सिक्स लेन की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। अब एनएचएआई ने एक साइड पेड़ों का कटान शुरू करा दिया है। चौड़ीकरण के लिए दोनों तरफ पत्थर के जरिए हदबंदी का काम पूरा किया जा चुका है। हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे निर्माणों को तोड़ा जाएगा। इसके लिए संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिग्रहण कर इन्हें मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन

- गाजियाबाद से हापुड़ तक सिक्स लेन का काम पूरा हो चुका है। हापुड़ से मुरादाबाद तक हाईवे के 99.87 किमी हिस्से को सिक्स लेन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। 2021 तक हापुड़ से मुरादाबाद तक हाईवे सिक्स लेनिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय कुमार बंसल, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed