फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   National Eligibility Test was conducted at seven centres

Moradabad News: मुरादाबाद में सात केंद्रों पर हुई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
National Eligibility Test was conducted at seven centres
मुरादाबाद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से शहर में सात केंद्रों पर मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। दो पालियों में हुई परीक्षा में मुरादाबाद के अलावा आसपास के जनपदों के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुई थी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक हुई। मुरादाबाद के अलावा रामपुर, अमरोहा, संभल आदि से भी अभ्यथीZ परीक्षा देने के लिए आए। दोनों पालियों में मुरादाबाद में 5914 अभ्यथीZ पंजीकृत थे। इनमें से 4824 अभ्यथीZ परीक्षा देने आए, जबकि 1090 गैरहाजिर रहे। परीक्षा आईएफटीएम विश्वविद्यालय में ए से एफ ब्लॉक में हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा आर्यंश इंटरनेशनल स्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। केंद्रों पर अभ्यथीZ निधाZरित समय से डेढ़ घंटा पहले पहुंचना शुरु हो गए थे। परीक्षा शुरु होने से आधा घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया गया था। इस बार यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित न होकर पेन-पेपर आधारित थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का था। कुछ सवाल आंकड़ों पर आधारित थे। इसके अलावा तर्क, समझ, शोध योग्यता आदि विषयों से भी सवाल पूछे गए थे। गणित के सवाल लंबे थे। इनको हल करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article