फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Naseemuddin got angry over the demand for tickets, left the program mid-way after giving up his meal.

Moradabad News: टिकट की मांग पर भड़के नसीमुद्दीन, खाना छोड़ बीच कार्यक्रम से निकले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Naseemuddin got angry over the demand for tickets, left the program mid-way after giving up his meal.
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा करने वाले नेता मंच से उतरते ही अपनी ही पार्टी की अंदरूनी खींचतान में घिर गए। रामगंगा विहार स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी उस समय नाराज होकर कार्यक्रम छोड़ गए, जब समर्थकों ने उनके सामने 2027 के विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद सीट से सलीम अख्तर को टिकट दिलाने की मांग रख दी।
विज्ञापन



रतनपुर कलां में प्रस्तावित पीडीए महापंचायत को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद से इन्कार किया था। उन्होंने कहा था कि सपा में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं। सभी नेताओं का लक्ष्य 2027 में पार्टी को भारी जीत दिलाना है। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के कुछ ही मिनट बाद बैंक्वेट हॉल का माहौल बदल गया। सूत्रों के अनुसार भोजन के दौरान सलीम अख्तर समर्थकों ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सामने मुरादाबाद विधानसभा सीट पर टिकट की पैरवी करने की मांग रख दी। यह सुनते ही सिद्दीकी का पारा चढ़ गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि... मैं टिकट दिलाने वाला कौन होता हूं, मुझे पार्टी में आए अभी कितना समय हुआ है। इतना कहकर वह खाने की टेबल से उठ गए और बाहर की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद विधायक नवाब जान, सलीम अख्तर और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और हाथ झटकते हुए कार्यक्रम से निकल गए। खास बात यह रही कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के अधिकांश जनप्रतिनिधि नदारद रहे। सिर्फ विधायक नवाब जान और कुछ पदाधिकारी ही मौजूद थे, जबकि सांसद और अन्य विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सिद्दीकी ने संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता और देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी की पत्नी की तबीयत खराब होने का तर्क दिया। घटनाक्रम ने सपा की अंदरूनी कलह को फिर उजागर कर दिया। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
300 यूनिट बिजली मुफ्त, महिलाओं को 40000 की आर्थिक सहायता देगी सपा - नसीमुद्दीन
- भाजपा पर बरसे सिद्दीकी, बोले- मेरे घर बुलडोजर नहीं चला सकते, चारों तरफ आर्मी के आवास

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मिशन 2027 के तहत भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। रामगंगा विहार स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सपा पीडीए के दम पर 2027 में सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध चरम पर हैं। गैस सिलिंडर से लेकर रसोई तक सब महंगा हो चुका है।
बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर नसीमुद्दीन ने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके घर बुलडोजर चलवा दिया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरे घर बुलडोजर नहीं चला सकते, क्योंकि चारों तरफ आर्मी के आवास हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों से अधिकारियों को भेजकर चुनाव प्रभावित किए गए। चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा की कठपुतली बन चुका है। उन्होंने कहा कि सपा पूरे प्रदेश में पीडीए को मजबूत करने में जुटी है और हर समाज को संगठन से जोड़ा जा रहा है। मुरादाबाद को समाजवादियों का गढ़ बताते हुए कहा कि यहां सपा पहले भी मजबूत थी और आगे भी रहेगी।
ओवैसी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कौन हैं, हमें नहीं पता। वहीं आजम खां को बड़ा नेता बताते हुए कहा कि उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। इस कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, नवाब जान, सलीम अख्तर, इकबाल अंसारी, बलराम सैनी, हाजी शब्बन, फुरकान अली, लाखन सिंह सैनी, धर्मेंद्र यादव, कमरे आलम, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed