{"_id":"65b979ffb4515af5b507abc6","slug":"nandoi-salhaj-returning-after-distributing-wedding-cards-were-crushed-by-a-truck-both-died-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1027-333803-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे ननदोई-सलहज को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे ननदोई-सलहज को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत
Wed, 31 Jan 2024 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास पर मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे हकीमपुर गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बंटी (35) और उसकी साले की पत्नी (सलहज) कृष्णा (35) की मौत हो गई। कृष्णा अपने जेठ की बेटी की शादी कार्ड अपने मायके मौढ़ा तैय्या में पहुंचाकर घर लौट रही थी।
हादसे में जान गंवाने वाली कृष्णा पत्नी प्रेमपाल उर्फ पप्पू रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के होसपुर गांव निवासी थी। उसके पति फैक्टरी में काम करते हैं। 22 फरवरी को कृष्णा के जेठ सरजीत और जेठानी भूरी की बेटी ओमवती की शादी है। मंगलवार को कृष्णा अपने मायके मौढ़ा तैय्या में शादी के कार्ड बांटने गई थी। कृष्णा अपने ननदोई डिलारी थाना क्षेत्र के नाखूनका गांव निवासी बंटी को साथ लेकर गई थी। शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास स्थित हकीमपुर के पास अगवानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कृष्णा की मौके पर मौत हो गई जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हाोगए।
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बंटी को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार बंटी की भी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से भाग गया। परिवार के लोगों ने बताया कि बंटी के परिवार में पत्नी बाला, बेटा रोहित, राधिका और एक साल का बेटा छोटू है। बंटी परिवार के साथ काशीपुर में रहता था और वहां फैक्टरी में काम करता था। जबकि कृष्णा के परिवार में बेटे पंकज और पीषूय हैं। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।