फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Names of buyers will be revealed after gang leader Deepamala is caught

Moradabad News: गिरोह की सरगना दीपमाला के पकड़े जाने के बाद खुलेंगे खरीदारों के नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Names of buyers will be revealed after gang leader Deepamala is caught
मुरादाबाद। बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह की सरगना दीपमाला की तलाश में पुलिस जुटी है। उसके पकड़े जाने के बाद ही बच्चा खरीदने वाले निसंतान दंपती और उन अस्पतालों और डॉक्टरों के नाम उजागार होंगे, जहां डिलीवरी के बाद बच्चों को निसंतान दंपती को सौंपा गया था। पुलिस की एक टीम मुंबई दीपमाला की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की आदर्श कॉलोनी निवासी दीपमाला मुंबई में रहती है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दीपमाला ने मुंबई में आलीशन कोठी बना रखी है। उसके संपर्क में कई प्रदेशों और शहरों के लोग हैं। इनमें बच्चा चोरी करने वाले गिरोह से लेकर बच्चा खरीदने वाले और ग्राहक ढूंढने वाले लोग भी हैं। दीपमाला अपने गिरोह के सदस्यों को मुंबई और गोवा भी घूमने के लिए ऑफर देती थी। जिसका पूरा खर्चा दीपमाला ही उठाती थी। अब पुलिस और सर्विलांस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। एक टीम मुंबई के लिए रवाना कर दी गई है। दीपमाला के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि जिस बच्चों का गर्भ में सौदा किया जाता था, उनका जन्म किसी अस्पताल में कौन डॉक्टर करते थे। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि गिरोह की सरगना और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हैं।
विज्ञापन


रिमांड पर लिए जाएंगे आरोपी
मुरादाबाद। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्य जेल भेज दिए हैंं। इसमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। पुलिस इन सभी आरोपियों को रिमांड पर लेगी। जिससे पूछताछ की जाएगी। ताकी इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed