फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Namazis create ruckus after being stopped from going to Idgah, scuffle with police

Moradabad News: ईदगाह जाने से रोकने पर नमाजियों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Namazis create ruckus after being stopped from going to Idgah, scuffle with police
मुरादाबाद। शहर के ईदगाह मैदान में सोमवार सुबह ईद की नमाज पढ़ने जा रहे नमाजियों को पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाकर रोका तो वह भड़क गए। नमाजियों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। आरोप लगाया कि मैदान खाली होने के बावजूद उन्हें रोका जा रहा है। इस दाैरान सड़क पर नमाज पढ़ने की भी कोशिश हुई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मैदान भर गया है। अब दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा कराई जाएगी। इसके बाद लोग शांत हो गए। दूसरी शिफ्ट की नमाज अदा कराने के बाद शहर इमाम बाहर आए तो उनके साथ मौजूद नमाजियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गलशहीद क्षेत्र स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे शुरू हुई, लेकिन नमाजी सात बजे से ही आने शुरू हो गए थे। पुलिस बल तैनात होने साथ ही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। इस दौरान पुलिसकर्मी नमाजियों को सड़क पर नमाज अदा करने से मना कर रहे थे। साढ़े सात बजे तक ईदगाह का मैदान भर गया। गेट के आसपास ज्यादा लोगों के बैठ जाने की वजह से अंदर जाने के लिए रास्ता भी नहीं बचा।
विज्ञापन

इसके बाद गलशहीद चौराहा, भूड़ा का चौराहा, दस सराय पुलिस चौकी समेत अन्य बैरियर पर पुलिस ने नमाजियों को रोक दिया। उन्हें बताया गया कि मैदान भर गया है और सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकते हैं। गलशहीद चौराहा स्थित बैरियर पर नमाजी हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें जबरन रोक रही है, जबकि ईदगाह मैदान में खाली है। उन्होंने सड़क पर ही नमाज पढ़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नमाजियों को समझाया कि मैदान खाली होते ही दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा कराई जाएगी। इसके बाद लोग शांत हो गए। पहली शिफ्ट की नमाज पूरी होने के बाद नमाजी बाहर आए तो बाकी नमाजी अंदर भेजे गए। सवा नौ बजे दूसरी शिफ्ट की नमाज शुरू हुई। नमाज अदा होने के बाद नमाजी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर घेरा बनाकर शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद और नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद अली को मैदान से बाहर लेकर आए। इस दौरान नमाजी नारेबाजी भी करते रहे। ईदगाह मैदान के गेट पर खड़ी गाड़ी में बैठकर शहर इमाम चले गए।
00
अधिकारियों से नहीं मिले शहर इमाम
ईद की नमाज के बाद हर साल शहर इमाम और नायब इमाम मैदान से बाहर आकर पुलिस व प्रशासिनक अधिकारियों से मुलाकात करते थे और ईद की मुबारकबाद भी देते रहे थी, लेकिन इस बार हंगामा और विरोध की वजह से दोनों चले गए। उन्होंने किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं की।
00
हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी सिटी ने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी। मैदान भर जाने के कारण बैरियर पर रोके गए लोगों को समझाया गया था कि दूसरी शिफ्ट में नमाज पढ़ें। इसके बाद ज्यादातर लोग मान भी गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने हंगामा और विरोध करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माैके का वीडियो भी बनाया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की गई थी। फुटेज से हंगामा करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

00
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस, ड्रोन से की गई निगरानी
शहर के ईदगाह इलाके को 11 सेक्टर में बांटकर ड्रोन से निगरानी की गई। इस दौरान डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल भी मौजूद रहे। सीओ और 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। पूरे इलाके में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी निगरानी करते रहे। 17 बैरियर पर बॉडी वार्न कैमरे से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहे और 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में नमाजियों के बीच ही मौजूद रहे। नमाज के दौरान फव्वारा चौक पर वाहन रोक दिए गए थे। इसके अलावा इंपीरियल तिराहे के बाद केवल मैदान पर जाने वालों को ही अनुमति दी गई। डबल फाटक चौराहे से ईदगाह की ओर जाने वाले लोगों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। गलशहीद चौक, भूड़े का चौराहा, लाजपत नगर तिराहे पर भी बैरियर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed