फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nagar kirtan on prakasotave eve

प्रकाशोत्सव पर श्रद्धा के साथ निकाला नगर कीर्तन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
nagar kirtan on prakasotave eve
मुरादाबाद। गुरुनानक देव की जयंती के कार्यक्रमों की शृंखला बुधवार से शुरू हो गई है। इस कड़ी में बुधवार को नगर कीर्तन निकाला गया। धार्मिक परंपराओं को समेटे पूरी श्रद्धा के साथ नगर कीर्तन की शुरुआत आदर्श नगर से हुई। नगर कीर्तन में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। गतका पार्टी ने करतब दिखाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नगर कीर्तन में बैंडबाजे गुरुनानक देव का गुणगान कर रहे थे। नगर कीर्तन निकाले जाने के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कलघीधर आदर्श नगर से होता हुआ नगर कीर्तन कपूर कंपनी, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचा, जहां सिंह सभा कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद नगर कीर्तन गुलजारीमल रोड, बुध बाजार होता हुआ वापस आदर्श नगर पर समाप्त हुआ। वीर खालसा सेवा दल के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। उसके बाद गतका पार्टी अपने करतब दिखा रही थी। नगर कीर्तन में बैंडबाजे गुरुनानक देव का गुणगान कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में गुरुनानक देव के इतिहास पर 15 झांकियां थीं। स्कूल के बच्चों ने सुंदर पोशाक पहनकर खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। सबसे पीछे गुरु महाराज की सवारी थी। उसके आगे सेवादार सड़क पर झाडू लगाते हुए पानी का छिड़काव कर रहे थे। स्वागत में जगह-जगह फूलों की बारिश की गई। गुरुग्रंथ साहब की सवारी को एक सुंदर गाड़ी में सजाया गया था। उसके पीछे सत्संग के जत्थे द्वारा शबद-कीर्तन किया गया। इस दौरान गुरजीत सिंह चड्ढा, हरबंश सिंह चड्ढा, आदर्श नगर के प्रधान भूपेंद्र सिंह बाली, सतराम सिंह, रिंपल सेठी, कुलजीत सिंह, प्रीतम सिंह हैप्पी, इंद्रजीत सिंह, अमरजीत सिंह ने सहयोग दिया। सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed