{"_id":"61fed0f155a0e71d7d633843","slug":"nadda-s-security-lapse-the-helicopter-avoided-landing-50-meters-away-from-the-helipad-moradabad-news-mbd4180696106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड से 50 मीटर दूर हेलिकाप्टर उतरने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड्डा की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड से 50 मीटर दूर हेलिकाप्टर उतरने से बचा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद जनसभा करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक हो गई। हेलीपैड से करीब 50 मीटर दूर हेलिकाप्टर उतरने से बाल-बाल बच गया। सर्किट हाउस परिसर के बाहर दूसरी जगह बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर उतरता देख सुरक्षा कर्मी दौड़ पड़े। जमीन से करीब पांच फीट पहले पायलट ने हेलिकाप्टर उड़ा लिया। फिर चक्कर काटकर सर्किट हाउस में उतारा।
दिल्ली रोड स्थिति एक होटल के लॉन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की शनिवार को जनसभा थी। उन्हें हापुड़ से हेलीकाप्टर से मुरादाबाद पहुंचना था। उनका हेलीकाप्टर सर्किट हाउस में उतरना था। निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से उनका हेलीकाप्टर सर्किट हाउस के उपर मंडराने लगा। लेकिन निर्धारित स्थान की जगह हेलीकाप्टर सर्किट हाउस के पीछे परिसर से बाहर बुद्धि विहार के मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरने लगा। ऐसा देख सर्किट हाउस में लगे सुरक्षा कर्मी दौड़ पड़े और शोर मचाने लगे। इस दौरान हेलिकाप्टर की जमीन से करीब पांच फीट की दूरी रह गई थी। जानकारी होने पर पायलट ने उतरने से पहले हेलिकाप्टर उड़ा दिया। आसमान में चक्कर काटकर हेलिकाप्टर सर्किट हाउस के हेलीपैड पर उतारा, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
- अगल-बगल दो हेलीपेड बने हैं। जिस कारण पायलट ने दूसरे हेलीपैड पर हेलीकाप्टर को उतारने का प्रयास किया था, लेकिन ऐन वक्त पर पायलट ने ध्यान दे दिया। हेलीकाप्टर वहां नहीं उतारने से बच गया। इसके बाद निर्धारित हेलीपैड पर हेलिकाप्टर को उतारा गया।
विज्ञापन
- अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी
गिर गई बाइक, पुलिसकर्मियों में भगदड़
मुरादाबाद। सर्किट हाउस के पीछे दीवार फांदकर कोई अंदर न आ जाए। इसके लिए पीछे की ओर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बीच अचानक पीछे बने हेलीपैड पर हेलिकाप्टर उतरा देख पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान हेलीपैड से करीब छह मीटर की दूरी पर खड़ी बाइक हवा से गिर पड़ी।
दिसंबर में केशव प्रसाद मौर्य के लिए बनाया गया था हेलीपैड
मुरादाबाद। तीस दिसंबर 2021 को मुरादाबाद में भाजपा की रैली आयोजित की गई थी। इस रैली को गृहमंत्री अमित शाह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को संबोधित करना था। दोनों को अलग-अलग हेलीकाप्टर से आना था। इसके लिए सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार के मैदान पर नया हेलीपैड बनाया गया था। जहां केशव प्रसाद मौर्य का हेलिकाप्टर उतारना था। हालांकि बाद में दोनों नेता एक ही हेलीकाप्टर से मुरादाबाद पहुंचे। हेलिकाप्टर सर्किट हाउस में उतरा था।