फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muslim workers became emotional after receiving honor from Bhagwat

भागवत से सम्मान पाकर भावुक हुए मुस्लिम श्रमिक, कहा- जीवन का यह सबसे बड़ा दिन

Sun, 19 Jan 2020 01:37 AM IST
संजीव कुमार झा उमेश शर्मा, अमर उजाला, मुरादाबाद
उमेश शर्मा, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Jan 2020 01:37 AM IST
सार

  • बुनियाद अली को शॉल संग अपनेपन की गर्माहट ओढ़ा गए भागवत 
  • ओम भवन को संवारने वाले 10 श्रमिकों को किया सम्मानित
  • भागवत से सम्मान पाकर भावुक हुए मुस्लिम श्रमिक

विज्ञापन
Muslim workers became emotional after receiving honor from Bhagwat
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार सुबह अपने बौद्धिक में देश के सभी 130 करोड़ लोगों को हिंदू बताने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डा. मोहन राव भागवत दोपहर होते - होते बुनियाद अली, अनीस और नासिर को शॉल के साथ अपनेपन की गर्माहट भी ओढ़ा गए। इन तीनों ने संघ के नवनिर्मित कार्यालय ओम भवन में काम किया था।

विज्ञापन


भागवत के हाथों शॉल ओढ़कर यह तीनों भी भावुक हो गए। बोले, जीवन का यह सबसे बड़ा दिन है। भागवत ने क्या बोला, यह तो इन्हें याद नहीं। लेकिन तीनों का कहना था कि भागवत ने जो भी बोला बहुत अच्छा बोला। उनकी कही हरेक बात अच्छी थी।
विज्ञापन


सर संघचालक डा. मोहन भागवत ने शनिवार को गांधी नगर में संघ के नवनिर्मित कार्यालय ओम भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद संघ प्रमुख ने कहा कि स्वयंसेवक साधनों का भरपूर उपयोग करें लेकिन खुद को साधन के आधीन न होने दें। प्रयास यह करें कि साधन आपके आधीन रहे। ताकि साधन होने या नहीं होने से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पण के मौके पर संघ के पदाधिकारी तो उपस्थित थे ही। खास बात यह थी कि उन सभी 10 श्रमिकों को भी बुलाया गया था, जिन्होंने संघ दफ्तर को बनाने में अपना योगदान किया। भागवत ने संघ दफ्तर का निर्माण करने वाले सभी 10 श्रमिकों को एक - एक कर सम्मानित किया। इनमें सात हिंदू और तीन मुस्लिम श्रमिक शामिल थे।

भागवत ने मुकेश, रामपाल, बुनियाद अली, विक्रांत, लक्ष्मी, विजयपाल, अनीस, नासिर, अमित, हरिकिशन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन भी किया। पाकबड़ा के रहने वाले अनीस ने ओम भवन में लकड़ी का काम किया था। भागवत के हाथों सम्मानित होने के बाद वह बहुत भावुक थे।

बोले, पहली बार सम्मानित हुआ हूं, वो भी इतनी बड़ी शख्सियत के हाथों। अनीस ने कहा कि भागवत बहुत अच्छे हैं, जो वह बोलते हैं वह सभी बातें बहुत अच्छी हैं। हरथला निवासी बुनियाद अली ने संघ दफ्तर में पेंट का काम किया था।


इसी तरह समाथल के नासिर ने ओम भवन में पत्थर और टाइल्स का काम किया था। इन तीनों के साथ ही बाकी सात श्रमिक भी संघ प्रमुख के हाथों सम्मानित होने के बाद गद्गद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed