{"_id":"5be1d637bdec2269685b0c3d","slug":"muslim-women-burnt-deep-in-morarabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में दिखी सौहार्द की दीपावली, मुस्लिम महिलाओं ने जलाए दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में दिखी सौहार्द की दीपावली, मुस्लिम महिलाओं ने जलाए दीप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दीप जलाती मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की पूर्व संध्या पर जहां अयोध्या दीपों से नहाई हुई थी। वहीं मुरादाबाद मंडल ने भी दीपावली पर सौहार्द का संदेश दिया। मुरादाबाद के अलग-अलग जनपदों में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। रामपुर और अमरोहा में ऐसे नजारे दिखाई दिए जिसे देखकर आप भी हैरत में रह जाएंगे।
रामपुर में अनोखा नजारा देखने को मिला। जिलाधिकारी की ओर से रामपुर के अंगूरी बाग में मुस्लिम समाज की महिलाओं को उपहार भेंट किए गए। मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी दीपावली के अवसर पर दीये जलाए। सौहार्द का संदेश दिया। महिलाओं ने कहा कि सब एक दूसरे के साथ मिलकर प्रेम पूर्वक दीपावली का पर्व मनाएं। हर तरफ खुशी बिखरे। आपसी द्वेष को छोड़कर सभी मजहब के लोग एक साथ आएं और देश को तरक्की की राह पर ले जाएं।

संभल के यमतीर्थ में एक संग जगमग हुए हजारों दीये
यम तीर्थ
- फोटो : अमर उजाला
संभल में यमतीर्थ में हजारों दीये एक संग जगमग हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। उत्साहित लोगों ने आतिशबाजी भी की। आयोजकों ने एक संग 11,000 दीये रोशन किए। बता दें कि संभल का ऐतिहासिक महत्व है। पृथ्वीराज चौहान की ननिहाल रहा यह नगर पुराणों में भी अपना विशेष महत्व रखता है। यम तीर्थ के विषय में मान्यता है कि यहां स्नान से कई पीढ़ियों को मुक्ति प्राप्त होती है।
दीप खरीदती मुस्लिम युवतियां
अमरोहा में बाजारों में दीपावली पर भीड़ भाड़ देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में केवल हिंदू समाज के लोग ही नहीं। मुस्लिम युवाओं ने भी खूब खरीदारी की।
दीये खरीदे गए। कई मुस्लिम युवतियों ने दीये खरीदे। पूछने पर बताया कि अब सभी त्योहार सभी के हैं। बदलते दौर में इतनी तेजी से त्योहारों का मिलन हुआ है कि उसे आप मजहबी बेड़ियों में नहीं बांध सकते। दीपावली सबके जीवन में रोशनी लाने का संदेश देता है। हमारे दोस्त मनाते हैं इसलिए हम भी उनकी खुशी में शरीक होते हैं।