फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muslim Band baja will have to remove names of Hindu gods and goddesses

UP: अब मुस्लिम बैंड वाले फंसे नाम के फेर में... हटाने होंगे हिंदू देवी-देवताओं के नाम, पुलिस ने दिया ये फरमान

Wed, 20 Aug 2025 04:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Aug 2025 04:17 PM IST
सार

मुस्लिम बैंडबाजे वालों को हिंदू देवी-देवताओं के नाम हटाने होंगे। ढाबे और रेस्टोरेंट के बाद अब बैंडबाजे पर भी अपनी पहचान दर्शानी होगी। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद मुरादाबाद पुलिस हरकत में आई है।

विज्ञापन
Muslim Band baja will have to remove names of Hindu gods and goddesses
मुरादाबाद में बैंड वालों को नाम बदलने का फरमान - फोटो : AI

विस्तार

मुरादाबाद में ढाबे, रेस्टोरेंट के बाद अब मुस्लिमों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर बैंडबाजों का संचालन करने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक इस मामले की शिकायत पहुंची तो जिले की पुलिस हरकत में आ गई। 
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी सिटी ने बैंडबाजा संचालकों को तलब कर लिया। मुस्लिम संचालकों से कहा गया है कि वह बैंडबाजे के नाम बदल लें। इस पर सभी संचालकों ने नाम बदलने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पाकबड़ा निवासी अधिवक्ता शेबी शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के लोग बैंडबाजे का व्यवसाय कर रहे हैं लेकिन यह लोग देवी-देवताओं के नाम पर बैंडबाजे का संचालन कर रहे है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत नाम हटवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंची तो जिले का पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बैंडबाजों के संचालकों को मंगलवार की दोपहर अपने कार्यालय में बुला लिया। 

तुरंत हटाएं बैंडबाजे से हिंदू देवी-देवताओं के नाम
उन्होंने बैठक में सभी को निर्देश दिए कि वह अपने बैंडबाजे से हिंदू देवी-देवताओं के नाम तुरंत हटाएं। बैंडबाजा संचालकों ने भी हिंदू देवी-देवताओं के नाम बैंड से हटाने का आश्वासन दिया।

 

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि बैंडबाजा संचालक देवी-देवताओं के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। मंगलवार को सभी को बुलाकर निर्देश दिए गए हैं कि वह देवी-देवताओं के नाम हटा लें। सभी ने नाम हटवाने की बात कही है।- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

कांवड़ यात्रा के दौरान उठा था ढाबों-रेस्टोरेंट के नाम का मुद्दा
कांवड़ यात्रा के दौरान होटल-ढाबों के नाम चर्चा में आए थे। इसमें ढाबा संचालक मुस्लिम थे लेकिन उनके ढाबों के नाम हिंदू थे। मुरादाबाद में हाईवे पर एक ढाबे के नाम को लेकर विवाद भी हुआ था। इसके अलावा यूपी के दूसरे जिलों में कई ढाबों पर हंगामा और नारेबाजी की गई थी।

हिंदू देवी-देवताओं के नाम से 20 मुस्लिम संचालित कर रहे बैंडबाजा
मुरादाबाद जिले में पांच सौ से ज्यादा बैंडबाजे हैं। सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत में अधिवक्ता ने दावा किया है कि जिले में 15 से 20 ऐसे मुस्लिम हैं जिन्होंने बैंडबाजे का नाम हिंदू देवी देवताओं के नाम पर रखा है। इन नामों पर ही बैंडबाजे का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed