{"_id":"57a111bd4f1c1b512f2b908a","slug":"murderous-training-farmer-was-shot-out-on-the-firing-range-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा ट्रेनिंग : फायरिंग रेंज पर चली गोली किसान को लगी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा ट्रेनिंग : फायरिंग रेंज पर चली गोली किसान को लगी, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलबपुर फायरिंग रेंज पर पीएसी शूटिंग ट्रेनिंग के दौरान रायफल से निकली गोली लगने से खेत में काम कर रहा किसान घायल हो गया। इससे हड़कंप मच गया। घायल को एम्बुलेंस से पीएचसी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को कांठ के मतलबपुर फायरिंग रेंज पर पीएसी का शूटिंग ट्रेनिंग चल रहा था। दोपहर बाद किसी जवान की रायफल से निकली गोली रेंज की दीवार से टकराकर काफी दूरी पर अपने खेत में काम कर रहे किसान शकील पुत्र शौकत निवासी खलीलपुर कद्दीम थाना कांठ को लग गई।
गोली उसके कूल्हे में लगी। उसने शोर मचाया तो दूर काम कर रहे किसान दौड़कर पहुंचे। कुछ लोगों ने इसकी सूचना फायरिंग रेंज पर दी। इसके बाद शूटिंग ट्रायल को रोक दिया गया।घायल किसान को एम्बुलेंस 108 से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से परिजन उसे अच्छे इलाज के लिए कॉसमॉस अस्पताल ले आए। घायल के भाई छोटे हाजी ने बताया कि शकील को आकस्मिक सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने को कहा है। हालत ठीक बताई जा रही है। इधर कांठ पुलिस भी अस्पताल पहुंची। घायल किसान के परिजनों को हर संभव मद्द और अच्छे से अच्छा इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने का भरोसा दिया।