फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of women for dowery

Moradabad News: दहेज हत्या में पति सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
murder of women for dowery
टांडा। स्थानीय क्षेत्र में शादी के 11 माह बाद दहेज के लिए शनिवार की शाम विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दुलीवाला निवासी राजेंद्र सिंह ने टांडा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 10 फरवरी 2022 को उसने उसने अपनी पुत्री डिंपल की शादी मुकेश सैनी निवासी ग्राम मोहब्बतगंज से की थी। उसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और पांच लाख रुपये की मांग करते थे। ससुराल वाले डिंपल को खाना भी नहीं देेते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। उनका आरोप है कि 31 दिसंबर को शाम करीब पांच बजे मेरी पुत्री के पति मुकेश सैनी, सुसर कैलाश चंद, जेठ कमल सिंह, ननद उषा, जेठानी शकुंतला, देवर भरतपाल तथा सास मूर्ति देवी उसकी पुत्री से पैसे की मांग करने लगे और जब उनकी मांग पूरी करने मे उसकी पुत्री ने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी। उसकी पुत्री की मौत की सूचना मिलने पर जब वह उसकी सुसराल पहुंचे तो सारे आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed