फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of women for dowery

दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
murder of women for dowery
उत्तराखंड के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------
दहेज की लालच में विवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज
अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम रतुआ नगला में शनिवार की देर रात दहेज की लालच में विवाहिता के साथ शराब पीकर मारपीट करने और बेल्ट से गला दबाकर विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पुलिस को शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

ग्राम खड़कपुर (काशीपुर) उत्तराखंड निवासी ऋषिपाल ने तहरीर देते हुए कहा कि उसने अपनी पुत्री निशा की शादी क्षेत्र के ग्राम रतुआ नगला निवासी संजय से वर्ष 2020 में की थी। शादी के 5-6 माह तक दोनों हंसी खुशी रहते रहे। लेकिन, उसके बाद संजय समेत अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर लगातार उनकी बेटी के साथ गाली गलौज और मारपीट करते रहते थे। शनिवार की देर रात शराब पीकर भोजन के बाद संजय, अनिल, उनका मौसेरा भाई टिंकू तथा मेरी पुत्री की जेठानी परवीन ने उसके साथ गाली गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने उनकी पुत्री को बेल्ट से मारना पीटना शुरू कर दिया और बेल्ट से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी। जब उन्हें मामले की जानकारी हुई, तो वो तुरंत मौक पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह ने भी घटना की जानकारी और पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया आईपीसी की धारा 498 ए, 304 बी, 3 व 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed