{"_id":"62d4633bee12293c1a05732b","slug":"murder-of-lady-wtith-sharp-weapon-moradabad-news-mbd434936456","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। विसुनपुर रेलवे फाटक के समीप पगडंडी पर कातिलों ने लगभग 21 वर्षीय एक अज्ञात युवती की धारदार हथियारों से हत्या कर शव को चरी के खेत में फेंक दिया। कातिलों ने युवती के गले, नाक और सिर में बेरहमी से वार किए थे। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ऑनर किलिंग मानकर घटना की जांच कर रही है।
विसुनपुर निवासी छंगा का पुत्र रमजानी रविवार सुबह रेलवे फाटक से करीब 300 मीटर दूर अपने खेत की तरफ जा रहा था। इस बीच उसने अपने चरी के खेत में युवती का रक्तरंजित शव देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मझोला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की बारीकी से छानबीन की लेकिन हत्या में प्रयुक्त हथियार या कातिलों के अन्य साक्ष्य नहीं मिल सके। क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मौके पर उपस्थित भीड़ से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ ने साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया। दोनों टीमों को मौके से ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस कयास लगा रही है कि हत्या रात में की गई है। शिनाख्त नहीं होेने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल रमजानी का खेत है। इसी कारण उसने घटना की तहरीर दी है। इसी आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ का कहना है कि अभी युवती की शिनाख्त होने पर हत्या के कारणों का पता चलेगा। घटना ऑनर किलिंग से जुड़ी हो सकती है। इसी कारण कातिलों ने युवती के चेहरे और गर्दन को लक्ष्य बनाकर बेरहमी से कई वार किए।
छह मीटर तक खून और घसीटने के निशान थे
कातिलों ने पगडंडी पर युवती का बेरहमी से कत्ल करने के बाद शव छह मीटर तक घसीट कर खेत में फेंका था। घटनास्थल से चरी के खेत तक घसीटने के निशान ताजा थे। खून रिसने से एक लाइन बन गई थी। चरी के खेत में पत्तियां मुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
देरी के चलते डॉग स्वाक्यड भी हुआ फेल
सीओ ने घटनास्थल की जांच करने के लिए डॉग स्क्वाड बुलाया था। प्रशिक्षित कुत्ते को मौके से कातिलों की गंध नहीं मिल रही थी। इसी कारण वह घटनास्थल सूंघने के बाद बैठ गया। पुलिस के अनुसार घटना के आठ घंटे तक बंद कमरे में कातिल की गंध रहती है। यहां घटनास्थल खुला था, इस कारण प्रशिक्षित कुत्ते को सफलता नहीं मिल सकी। घटनास्थल को भीड़ ने रौंद दिया था। इस कारण फील्ड यूनिट को कातिलों के फिंगर प्रिंट और संभावित फुट प्रिंट नहीं मिल सके।
युवती ने कातिलों से अंतिम दम तक किया संघर्ष
मुरादाबाद। कातिलों ने युुवती को मौत के घाट उतारने के लिए विशनपुर रेलवे फाटक से दूर सूनसान स्थान का चयन किया था। चारों तरफ खेत और बगीचे हैं।
युवती की हथेलियों में लगी चोट इंगित करती है कि हमला होने के बाद युवती ने कातिलों से अंतिम दम तक संघर्ष किया था। इसी कारण उसकी हथेलियां कट गई थी। कातिलों ने युवती की गर्दन काटने के लिए कई वार किए थे। इसी कारण उसकी पूरी गर्दन कट गई थी। सिर्फ चमड़ी ही बची था। पुलिस को आस पास सीसीटीवी नहीं मिल रही है, जो कातिलों के जाने का रास्ता दिखा सके। युवती को देखकर प्रतीत हो रहा है कि उसे एक व्यक्ति मार नहीं सकता था। हत्या के लिए दो या उससे अधिक लोग आए होंगे।
यह है युवती का हुलिया
निरीक्षक (अपराध) हरिशंकर सिंह के अनुसार गोरे रंग की युवती हरे रंग का सलवार सूट पहने थी। उसके एक हाथ में कलावा और दूसरे हाथ में कड़ा था। उसके हाथ में चूड़ियां नहीं थीं न ही माथे पर बिंदी। इसी कारण कयास लगाया जा रहा है कि युवती कुंवारी थी। उसकी लंबाई पांच फीट एक इंच मापी गई है।