फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder of businessman's daughter... Lover drove around with the body in the car all night, dumped the corpse in Roorkee.

Moradabad News: कारोबारी बेटी की हत्या...पूरी रात कार में शव लेकर घूमता रहा प्रेमी, रुड़की में फेंकी लाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Murder of businessman's daughter... Lover drove around with the body in the car all night, dumped the corpse in Roorkee.
मुरादाबाद। निर्यातक की लापता बेटी अदीला रहमान की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने यह दावा देवापुर निवासी गुलफाम से पूछताछ के बाद किया है। अदीला पच्चीस जून को एलएलबी का पेपर देने की कहकर घर से निकली थी। 29 जून को उसकी लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर एक पर मिली थी। यह तो साफ हो गया था कि उसने हवाई सफर किया था लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। जब घर वालों को कोई जानकारी नहीं मिली तो कटघर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। युवती के परिवार वालों ने घर से मिली एक निकाहनामा की रसीद भी पुलिस को दी जिस पर दूल्हे का नाम गुलफाम दर्ज था। पुलिस ने देवापुर निवासी गुलफाम की तलाश तेज की तो उसने रामपुर के गंज थाने में दर्ज मुकदमे में सरेंडर कर दिया और जेल चला गया। कटघर पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो पूरा खुलासा हो गया। उसने बताया कि 29 जून को अदीला की हत्या कर दी थी और लाश को लेकर रुड़की पहुंचा और वहां शव को फेंक दिया था। वह पूरी रात शव लेकर सफर करता रहा।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा निवासी व्यवसायी अदिव उर रहमान की बेटी अदीला रहमान हैदराबाद में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों ने जो पुलिस को बताया था उसके मुताबिक वह परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। बेटी के गायब होने पर परिजनों ने छानबीन की। इसके बाद पता चला कि वह दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर एक पर हवाई जहाज से उतरी थी। इसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं मिली। परिजनों के तलाश करने के बावजूद अदीला का पता नहीं चल सका। इसके बाद उसकी मां ने 18 जुलाई को कटघर पुलिस को तहरीर दी। मां ने पुलिस को बताया कि देवापुर निवासी गुलफाम अली और इसके भाई कुरबान अली ने उनकी बेटी अदीला रहमान को गायब कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस की टीम ने छानबीन की तो पता चला कि गुलफाम अली ने रामपुर के गंज थाने में एक साल पहले दर्ज हुए हत्या के प्रयास के मामले में एक जुलाई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट से आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। अनुमति मिलने के बाद कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने टीम के साथ रामपुर जेल में आरोपी से पूछताछ की। आरोपी गुलफाम ने घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी। बताया कि उसने अजमेर में अदीला के साथ निकाह कर लिया था। इस मामले में परिजनों को जानकारी नहीं दी गई थी। दोनों नोएडा में किराये का फ्लैट लेकर रहने लगे। अदीला उस पर दबाव बनाती थी कि वह परिवार से बात नहीं करेगा। अदीला गुलफाम का जेब खर्च तक देती थी। उसने निकाह के बाद गुलफाम को एक थार गाड़ी भी उपहार के तौर पर दी। दोनों के बीच परिवार को लेकर झगड़ा होता था। नाराज होकर अदीला 29 जून को दिल्ली से मुरादाबाद के लिए टैक्सी लेकर निकली । अदीला रात में जोया पहुंची तो गुलफाम अली उसे लेने के लिए कार से पहुंच गया था। दोनों के बीच कार में भी परिवार को लेकर विवाद होने लगा। दोनों दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित पुराने टोल पर पहुंच गए। यहां पर आकर गुलफाम ने अदीला के कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद शव को कार में छिपाकर रात को करीब बारह बजे वह रुड़की तक गया। वह सुबह तक पहुंचा और वहां उसने एक नहर में शव को फेंक दिया और रामपुर अपने दोस्त के पास पहुंच गया। दोस्त के घर रात भर रहने के बाद सुबह अपने घर गया। कार को खड़ी करने के बाद उसने योजना के तहत हत्या के प्रयास के पुराने मामले में आत्मसमर्पण कर दिया। इधर युवती का शव चार जुलाई को रुड़की के मंगलौर स्थित नहर में मिल गया। रूड़की पुलिस ने 72 घंटे तक अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर शव की अंतिम संस्कार भी करा दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी ने पूछताछ की है। आरोपी के द्वारा दिए गए बयान की जांच कराई जा रही है। अब पुलिस गुलफाम को पुलिस कस्टडी में लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कार बरामद करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed