फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder in Moradabad: Dead body of teenager found in pond of Kalyanpur village, injury marks on head

मुरादाबाद में मर्डर: कल्याणपुर गांव के तालाब में मिला में किशोर का शव, सिर पर चोट के निशान..नहीं हो पाई पहचान

Mon, 11 Dec 2023 10:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 10:35 AM IST
सार

कटघर के कल्याणपुर गांव के लोगों ने तालाब में युवक का शव देखा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
Murder in Moradabad: Dead body of teenager found in pond of Kalyanpur village, injury marks on head
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के तालाब में रविवार को 14 वर्षीय किशोर का शव मिला। उसके सिर के पीछे हिस्से में चोट के निशान हैं। इससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। कटघर के कल्याणपुर गांव निवासी लोग शनिवार दोपहर अपने खेतों पर जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने तालाब में एक किशोर का शव पड़ा देखा। चौकीदार राजेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव तालाब से बाहर निकलवा लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


किशोर के सिर पर पीछे हिस्से में चोट के निशान हैं, जिससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने जनपद के सभी थानों और दूसरे जनपदों की पुलिस को सूचना भेजी हैं। किसी थाने में किसी किशोर की गुमशुदगी दर्ज हो तो परिजन आकर मृतक की पहचान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। किशोर के चेहरे और पैर पर सफेद दाग हैं। उसने लाल जैकेट पहन रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed