फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder in moradabad

बेटियों पर बुरी नीयत रखता था इसलिए कर दिया कत्ल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
murder in moradabad
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। अमरोहा के फरमान की हत्या के मामले का पाकबड़ा पुलिस ने शनिवार को एक आटो मुंशी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस हिरासत में आटो मुंशी ने बताया कि फरमान परिवार की लड़कियोें पर बुरी नजर रखता था। मना करने पर बाज नहीं आया तो शराब पिलाने के बहाने साथ ले जाकर उसका कत्ल कर दिया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया की पांच दिन पहले सोमवार को पाकबाड़ा थाना क्षेत्र मे हाईवे किनारे खेत में अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र स्थित चौधरपुर गांव निवासी फरमान की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले मेें शनिवार को पाकबड़ा के गिरजाघर के पास रहने वाले आटो मुंशी शाहिद को एक सूचना पर गिरफ्तार किया है। शाहिद ने पुलिस को बताया की फरमान के पिता से उसके पारिवारिक संबंध है। फरमान छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था। जेल से उसको छुड़ाने में शाहिद ने पैरवी की थी। जेल से जमानत पर छूटने के बाद फरमान एक दिन उसके घर आया और परिवार की लड़कियों पर बुरी नजर डाली तो उसे दोबारा घर आने से रोक दिया। लेकिन फरमान ने उसके घर का चक्कर लगाना बंद नहीं किया जिससे वह परेशान हो गया। रविवार की रात को जब फरमान उसके घर पर आया तो उसको शराब पिलाने के बहाने साथ ले गया। दोनों ने हाइवे पर एक चारदीवारी किए गए खेत के अंदर बैठ कर शराब पीनी शुरू कर दी। फरमान जब ज्यादा शराब पीकर बेसुध हो गया तो उसके सिर पर ईट से कई वार किये। चाकू से गले पर वार कर उसका कत्ल कर दिया। फिर पहचान छिपाने के लिए उसकी शर्ट रख कर उसका चेहरा जलाने की कोशिश की लेकिन चेहरे पर खून ज्यादा था तो उसका चेहरा नहीं जल पाया। किसी के आने की आहट होने पर वहां से भाग गया था। एसओ नीरज शर्मा ने बताया कि शाहिद पर पूर्व में पाकबाड़ा, असमोली, दिल्ली में लूट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed