{"_id":"68d3aaf0d3bbadaba207fec7","slug":"murder-in-moradabad-body-salon-owner-with-gunshot-wounds-found-in-kundarki-police-are-investigating-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में हत्या: कुंदरकी में सैलून संचालक का गोली लगा शव मिला, शाम को गया था घूमने, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में हत्या: कुंदरकी में सैलून संचालक का गोली लगा शव मिला, शाम को गया था घूमने, पुलिस कर रही पूछताछ
Wed, 24 Sep 2025 01:55 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी/ मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी/ मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:55 PM IST
सार
कुंदरकी में सैलून चलाने वाले युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
कुंदरकी में हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायथान से सटे बछुआ बाग में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 22 वर्षीय सैलून संचालक मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद यासीन उर्फ लाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव लहूलुहान हालत में बाग में पड़ा मिला। इसके पास ही एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई। अजीम मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से टहलने के लिए निकला था। देर रात उसका शव मिला। अचानक हुई इस वारदात से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सनसनीखेज हत्या से कस्बे में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन