फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder in Amroha: Youth Shot in the Temple; Blood-Soaked Body Found Beneath Culvert

अमरोहा में हत्या: युवक की कनपटी पर मारी गोली, पुलिया के नीचे मिला लहूलुहान शव, चारों तरफ फैला खून

Sat, 09 May 2026 12:29 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 09 May 2026 12:29 PM IST
सार

अमरोहा के डिडौली में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Murder in Amroha: Youth Shot in the Temple; Blood-Soaked Body Found Beneath Culvert
अमरोहा में हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

डिडौली थानाक्षेत्र के शाहबाजपुर-श्यामपुर गांव मार्ग स्थित पुलिया पर शुक्रवार की रात दुष्यंत (35) की कपनटी पर गोली मार हत्या करने के बाद शव को नीचे फेंक दिया। शनिवार की सुबह लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह खेतों पर जा रहे स्थानीय लोगों ने पुलिया के नीचे शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान डिडौली क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी पीतम सिंह के बेटे दुष्यंत के रूप में हुई। अविवाहत दुष्यंत चार भाई-बहनों में बड़ा था। आरोपियों ने पुलिया के ऊपर वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नीचे फेंक दिया। पुलिया के ऊपर और नीचे खून के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं।


युवक के सिर कई गंभीर चोटों के निशान भी मिले। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली मारकर या किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस की तीन टीमें हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed