फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder in a temple in UP A villager cleaning temple was murdered

यूपी में मंदिर में कत्ल: सफाई कर रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े हत्या, इस बात को लेकर था विवाद; जानें

Thu, 07 Aug 2025 04:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Aug 2025 04:33 PM IST
सार

यूपी में मंदिर में हत्या का मामला सामने आया है। मंदिर में सफाई कर रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोसियों पर लगा है। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Murder in a temple in UP A villager cleaning temple was murdered
रामपुर के मिलक में राम सिंह की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के मिलक के क्षेत्र के क्योरार गांव में मंदिर की सफाई कर रहे ग्रामीण की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


गांव में आबादी के बीच मंदिर बना है। इसकी सीढ़ियों के निर्माण को लेकर मंदिर के समीप रहने वाले रामचरण से विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह गांव निवासी राम सिंह (55) मंदिर में साफ सफाई करने के लिए पहुंचे। मंदिर में रामचरण सो रहा था। सफाई करते समय उसके ऊपर पानी गिर गया। 
विज्ञापन

इसी को लेकर राम सिंह और रामचरण के बीच कहासुनी हो गई। शोर सुनकर रामचरण के पुत्र रामरक्षपाल, राजकुमार और पुत्री विशंभरी वहां आ गए। पुत्रों और पुत्री ने राम सिंह को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

 

चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसडीएम आनंद कुमार, सीओ राजवीर सिंह परिहार, कोतवाल धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे गए। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। मृतक के बेटे बंटी ने बताया कि रामचरण उनसे रंजिश रखते थे। आए दिन गाली-गलौज करते थे। 

 

सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि मृतक के पुत्र बंटी की तहरीर पर गांव निवासी दो सगे भाई राजकुमार, रामरक्षपाल और उनकी बहन विशंभरी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed