{"_id":"66e818fb2b818bc9d602fa0a","slug":"murder-for-dowry-22-year-old-wife-beaten-to-death-accused-was-angry-for-not-giving-bike-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए हत्या: पीट-पीटकर 22 वर्षीय पत्नी को मार डाला, बाइक नहीं देने से नाराज था आरोपी, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए हत्या: पीट-पीटकर 22 वर्षीय पत्नी को मार डाला, बाइक नहीं देने से नाराज था आरोपी, परिजनों का हंगामा
Mon, 16 Sep 2024 05:09 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:09 PM IST
सार
हसनपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मायके वालों का आरोप है कि उसने पीट-पीटकर बेटी की जान ले ली। उसने इसका कारण दहेज का विरोध करना बताया है।
विज्ञापन
दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
हसनपुर क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में दहेज के लिए पति ने पीट-पीटकर 22 वर्षीय पत्नी मीना की हत्या कर दी। करीब डेढ़ साल पहले मीना की शादी हुई थी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी किसान विजय सिंह ने अपनी 22 वर्षीय बेटी मीना की शादी करीब डेढ़ साल पहले अपनी हैसियत के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ही गांव बाईखेड़ा निवासी सुंदर सिंह के साथ की थी। सुंदर मजदूरी करता है। बताते हैं कि शादी के बाद से ही मीना का ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्योहार पर मीना ससुराल से अपने मायके गई थी और उसके बाद ससुराल नहीं गई। वह मायके में ही रुकी हुई थी। आरोप है कि एक दिन पूर्व ही उसका पति सुंदर मीना को अपने साथ बुलाकर उसकी ससुराल ले गया था। रविवार की रात को मीना की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
गला घोटने का भी आरोप लगाया गया है। मध्य रात्रि में पुलिस गांव पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मायके वालों ने पहुंच कर हंगामा किया। आरोप है कि दहेज में ससुराल वाले एक अपाचे बाइक और तीन लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई।
सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि विवाहिता की हत्या का मामला संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।