फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder accused Lalit Kaushik will now personally cross-examine in court.

Moradabad News: हत्यारोपी ललित कौशिक अब खुद करेगा अदालत में जिरह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Murder accused Lalit Kaushik will now personally cross-examine in court.
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक को बलरामपुर जेल से कोर्ट ने तलब कर लिया है। अब आरोपी अपने केस में विवेचक से खुद ही जिरह करेगा। अदालत ने खुद जिरह करने की आरोपी की अपील मंजूर कर ली है। इस मामले में 22 जून को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी एवं मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक 12 जनवरी 2022 को सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में हुए कुशांक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी है। 15 जनवरी 2023 को दिल्ली रोड पर सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या के अलावा 10 अगस्त 2023 को नया मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या में आरोपी है। ललित कौशिक बलरामपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ मुरादाबाद के अलग-अलग थानों में 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं और सभी में चार्जशीट लग चुकी है। तीन मामलों में ललित कौशिक को सजा भी हो चुकी है। जबकि बाकी मामले भी कोर्ट में विचाराधीन हैं। अनुज चौधरी हत्याकांड में ललित कौशिक ने अपने अधिवक्ता के जरिये मुरादाबाद की अदालत में अर्जी दाखिल करते हुए बताया कि वह पंजीकृत अधिवक्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मुरादाबाद से करीब 500 किलोमीटर दूर बलरामपुर जेल में बंद है। अपने अधिवक्ताओं से विधिक राय नहीं ले पा रहा है। अधिवक्ता होने के नाते उसे अपने केसों की जानकारी है। वह अनुज चौधरी हत्याकांड में खुद जिरह करना चाहता है। ललित कौशिक के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा का दावा है कि कोर्ट ने उसकी अपील मंजूर कर ली है। इस मामले में उसे 22 जून को बलरामपुर जेल से तलब कर लिया है।

ललित कौशिक 22 जून को अनुज चौधरी हत्याकांड में सामान बरामद करने वाले इंस्पेक्टर से जिरह करेगा। इसके अलावा ललित कौशिक की ओर से कुशांक गुप्ता हत्याकांड और सीए हत्याकांड में पहले ही खुद पैरवी और जिरह की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed