Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muradabadi Dal to Gain International Recognition Through ODOC

Moradabad News: ओडीओसी से मुरादाबादी दाल को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Muradabadi Dal to Gain International Recognition Through ODOC
मुरादाबाद। मुरादाबादी दाल का स्वाद अब पश्चिमी यूपी तक ही सिमट कर नहीं रहेगा। अब मुरादाबादी दाल की खुशबू देश-विदेशों में फैलेगी। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) से इस दाल को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इसे ब्रांड बनाकर बड़े बाजार तक पहुंचाने की रणनीति पर सरकार की ओर से काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत प्रदेश के 75 जिलों के प्रमुख व्यंजनों की व्यापक मैपिंग पूरी कर ली है। इसमें मुरादाबादी दाल को भी शामिल किया गया है। एक जिला एक व्यंजन का शासनादेश भी जारी हो गया है। इससे मुरादाबादी दाल को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद जागी है। माना जा रहा कि इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि शहर की पहचान को मजबूती भी मिलेगी। मुरादाबादी दाल का स्वाद केवल मुरादाबाद ही नहीं बल्कि पूरे उत्तरी इलाकों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


शहर में सुबह शाम के समय हर मोहल्ले और हर मोड़ पर दाल के ठेले दिखाई देते हैं। गुरहट्टी, ताड़ीखाना, मंडी चौक, पीली कोठी, टाउनहॉल, चौमुखापुल, गांधी नगर, बुद्धि विहार, स्टेशन रोड समेत शहर के हर छोटे-बड़े इलाकों में करीब 400 कारोबारी दाल के ठेले लगाए हुए हैं। वहीं सुबह के नाश्ते और शाम के स्नेक्स के समय इन ठेलों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। दाल के कारोबारी मुरादाबाद में दाल का ठेला लगाने के साथ ही दूसरे शहरों की शादियों में भी दाल के ठेले लगा रहे हैं। हर शहर की शादियों में बाकी व्यंजनों के साथ ही मुरादाबादी दाल का स्टॉल लगना भी अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाल का स्टाॅल लगाने वाले मोनू यादव का कहना है कि वह अब तक दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, नोएडा, हापुड़, बरेली, काशीपुर समेत कई शहरों में दाल का स्टॉल लगा चुके हैं। सिर्फ मोनू ही नहीं शहर में ऐसे तमाम कारोबारी हैं जो आम दिनों में शहर में दाल का स्टॉल लगाते हैं और शादियों के सीजन में कई शहरों की शादियों में स्टॉल लगाकर अच्छी आमदनी कर रहे हैं।

00

दाल के स्वाद को खास बनाता है स्पेशल मसाला

मुरादाबाद। मूंग की दाल को स्वादिष्ट बनाने के लिए कारोबारी कई मसालों का इस्तेमाल करते हैं। बाजार का जीरा, चाट मसाला, लाहौरी मिर्च, मक्खन, पापड़ी और नींबू डालने के साथ ही घर में स्पेशल मसाला तैयार करते हैं, जिससे दाल को और भी स्वादिष्ट बनाया जाता है। दाल का स्टाॅल लगाने वालों का कहना है कि दाल में वह स्पेशल मसाला डालते हैं। इस मसाले को घर पर तैयार किया जाता है। ब्यूरो


00

खूब खाई जाती है दाल जलेबी
मुरादाबाद। 400 साल पुरानी मूंग दाल की रेसिपी जिसमें लोग दाल को उबालकर उसमें मसाले डालकर चटपटा बनाते थे, अब इसी दाल की रेसिपी में कुछ अलग स्वाद भी डाला गया है। अब लोग इसमें जलेबी डाल कर खा रहे हैं। मुरादाबादी दाल के साथ मुरादाबादी दाल जलेबी के भी लोग दीवाने हो गए हैं। दूर-दराज से लोग इसे खाने के लिए मुरादाबाद आते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed