{"_id":"5a15c8824f1c1b95188b5a05","slug":"muradabad-me-hoga-badmintan-mukabla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-मेरठ में होगा बैडमिंटन का खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-मेरठ में होगा बैडमिंटन का खिताबी मुकाबला
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
21वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को 6वीं, 9वीं और 23वीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टेबल टेनिस में 23वीं वाहिनी मुरादाबाद के महेश विजेता बने। गुरुवार को बैडमिंटन प्र्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के बीच खेला जाएगा।
टेबल टेनिस का फाइनल 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के महेश चंद्र पांडेय और 6वीं वाहिनी मेरठ के मो. अनीस के बीच खेला गया। इस मैच में महेश चंद्र पांडेय विजयी रहे। वहीं व्यक्तिगत चैंपियनशिप के फाइनल में महेश चंद्र पांडेय ने 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के सतीश चंद्र को हरा दिया।
वेटंर्स टीम चैंपियनशिप के फाइनल में 23वीं वाहिनी मुरादाबाद के अनिल पांडेय ने 6वीं वाहिनी मेरठ के अशोक कुमार को पराजित कर दिया। बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में सेमीफाइनल जीतकर 6वीं वाहिनी और 9वीं वाहिनी ने फाइनल में जगह बनाई। व्यक्ति चैंपियनशिप के फाइनल में 9वीं और 6वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने स्थान बनाया।
विज्ञापन
डबल वेटंर्स व्यक्तिगत के फाइनल में 9वीं वाहिनी ने 15वीं वाहिनी आगरा को हराकर विजेता बना। जबकि डबल वेटंर्स टीम चैंपियनशिप के फाइनल में 9वीं वाहिनी और 15वीं वाहिनी ने जगह बनाई है। गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में गगन, अखिलेश, रुपेश राठी, गुलशन, अभिजीत भंडारी, विक्रम कुमार वर्मा, अरुण कुमार, हर्षिता, विजय गुरंग, बच्चू लाल निर्णायक की भूमिका में रहे। इस दौरान 24वीं वाहिनी के सेनानायक सभाराज, सुग्रीव राम, शिविरपाल, प्रकाश चंद्र पांडेय, राजीव भंडारी, उमेश चंद्र, अवनीश कुमार मौजूद रहे।