{"_id":"69a713d0c056928a1207d9d0","slug":"municipal-employee-accuses-in-laws-of-assault-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113995-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नगर पालिका कर्मचारी ने लगाया ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नगर पालिका कर्मचारी ने लगाया ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप
Tue, 03 Mar 2026 10:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी ने कोतवाली पहुंचकर ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। नगर के वार्ड 10 निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह नगर पालिका परिषद का कर्मचारी है। उसकी पत्नी बबीता बीमार रहती है जिसका वह इलाज करा रहा है लेकिन उसके ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं है। उसका आरोप है कि मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पर आए और उसे बुरी तरह मारा पीटा। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उसे जांच का आश्वासन देकर वहां से भेज दिया।
फोटो 5 नगर पालिका कर्मचारी रमेश कुमार
विज्ञापन
फोटो 5 नगर पालिका कर्मचारी रमेश कुमार