फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal corporation's bulldozer rolls on Kanth Road; Reliance Digital showroom sealed.

मुरादाबाद में चला बुलडोजर: रिलायंस डिजिटल का शोरूम सील, अवैध निर्माण किए ध्वस्त, सड़क कराई खाली

Sat, 27 Jun 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 02:19 AM IST
सार

मुरादाबाद में नगर निगम ने अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाते हुए शोरूम को सील कर दिया। निगम ने शहर के अन्य इलाकों में भी अवैध कब्जे हटाए। इससे पहले एमडीए कई कोचिंग सेंटर, मैरिज हॉल और अस्पतालों पर कार्रवाई कर चुका है।

विज्ञापन
Municipal corporation's bulldozer rolls on Kanth Road; Reliance Digital showroom sealed.
मुरादाबाद में शोरूम सील - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। कांठ रोड पर निगम का बुलडोजर गरजा और सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही रिलायंस डिजिटल के शोरूम पर भी बड़ी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और सड़क पर अतिक्रमण कर पार्किंग कराने के आरोप में शोरूम के परिसर को सील कर दिया गया।  नगर निगम की टीम जैसे ही कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, वहां मौजूद कर्मचारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


आरोप है कि टीम के निर्देश के बावजूद सड़क पर खड़ी गाड़ियां हटाने में सहयोग नहीं किया गया। इसके बाद प्रवर्तन दल की मदद से सड़क खाली कराई गई और पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए आवश्यक वैध अनुमति या एनओसी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इसके बाद निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बेसमेंट के साथ-साथ ग्राउंड फ्लोर को भी सील कर दिया। इस शोरूम में एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री की जाती थी।

इसी अभियान के तहत नगर निगम ने दिल्ली रोड, कांठ रोड और सोनकपुर स्टेडियम रोड पर भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। सड़क किनारे लगी अवैध रेहड़ियां, अस्थायी कब्जे और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। निगम अधिकारियों ने कई स्थानों पर जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण भी ध्वस्त कराए।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाले कई अन्य परिसरों को भी चिह्नित किया गया है। आने वाले दिनों में उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण तथा बिना अनुमति संचालित गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।


उधर, शहर में अवैध निर्माण और मानकों के उल्लंघन पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण भी लगातार सख्ती बरत रहा है। एमडीए अब तक 11 कोचिंग सेंटर, छह मैरिज हॉल और चार अस्पतालों को सील कर चुका है। नगर निगम और एमडीए की लगातार कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हलचल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed