फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal corporation team had sealed the house of SP leader's Samdhi on tax arrears

Moradabad News: कर बकाया पर सपा नेता के समधी के मकान पर नगर निगम की टीम ने लगाई थी सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation team had sealed the house of SP leader's Samdhi on tax arrears
मुरादाबाद। आजम खां के करीबी सपा नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में 26 मार्च 2022 को अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि राजस्व वसूली अभियान के तहत बकायेदारों से जुर्माना वसूला जा रहा था। कटघर थाना क्षेत्र में सपा नेता के समधी जमाल के आवास पर जुर्माना जमा न करने पर सील लगा दी गई थी। विरोध में सपा नेता यूसुफ मलिक कुछ साथियों के साथ नगर निगम के पीलीकोठी स्थित दफ्तर में पहुंच गया था। आरोप है कि उसने महिला अधिकारी के साथ अभद्रता की थी। इसके बाद अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को काॅल करके धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में यूसुफ मलिक, उसके भाई यूनुस मलिक, आसिफ और आरिफ को आरोपी बनाया था। कटघर थाने में दर्ज दूसरे मुकदमे में सपा नेता के समधी जमाल, दामाद दानियाल और बेटी को आरोपी बनाया गया था। रामपुर की कोर्ट में यूसुफ मलिक ने आत्मसमर्पण किया था। सिविल लाइंस थाने में सपा नेता यूसुफ मलिक, यूनुस मलिक, दामाद दनियाल, समधी जमाल, आसिफ, तारिक के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के यूसुफ मलिक और उसके भाइयों की संपत्ति कुर्क की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed