फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   municipal corporation team and shopkeepers tempured

बकाया टैक्स वसूलने को लेकर नगर निगम टीम व व्यापारियों के बीच नोकझोंक, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation team and shopkeepers tempured
मुरादाबाद। बुधवार बाजार स्थित कमला शिक्षा समिति गोपी चंद लोहिया ट्रस्ट की दुकानों में बकाया वाटर व हाउस टैक्स वसूलने गई नगर निगम की टीम के साथ व्यापारी उलझ गए। एक व्यापारी ने खुद को पेच कस से भी घायल करने की धमकी दे डाली। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निगम ने कोई नोटिस किसी व्यापारी को नहीं दिया और यहां वसूली करने चली आई। यह उत्पीड़न है।जमकर हंगामा हुआ लेकिन टीम ने व्यापारियों से 23 लाख दस हजार रुपये का टैक्स वसूल ही लिया। समिति में स्थित दो गोदाम व कोठीवाल नगर में एक कारखानों को सील भी किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम की टीम बुधवार स्थित कमला शिक्षा समिति गोपी चंद लोहिया ट्रस्ट पर 37 लाख 13 हजार 500 रुपये का वाटर व हाउस टैक्स वसूलने पहुंची। समिति में स्थित दुकानदारों ने विरोध जताया। टैक्स जमा करने पर टीम ने समिति के अंतर्गत सभी 15 दुकानों को सील करने की धमकी दी। इस दौरान व्यापारियों व निगम टीम के बीच बहस शुरू हो गई। हाथापाई तक होने की स्थिति पैदा हो गई। काफी हंगामा हुआ पर बाद में व्यापारी टैक्स जमा करने को राजी हो गए। टीम ने मौके पर ही चैक व नकदी के माध्यम से कुल 23 लाख दस हजार रुपये का टैक्स जमा कराया।
विज्ञापन

समिति के अंतर्गत गुलाटी एक्सपोर्ट का गोदाम व एक अन्य गोदाम बंद मिला। टीम ने दोनों को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने दस लाख 59 हजार रुपये का बकाया टैक्स वसूलने को कोठीवाल नगर स्थित जावेद मियां के कारखाने पर छापा मारा। बकाया टैक्स जमा न करने पर टीम ने कारखाने को सील कर दिया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि टैक्स जमा करने पर सील खोल दी जाएगी। टैक्स वसूली अभियान जारी रहेगा। टीम में कर अधिकारी मंगल सिंह पापड़ा, राजीव लोचन पाठक, मोहम्मद सुबहान, आकिल सादाब, मोहित चौहान, राजेंद्र सिंह, मयंक चौधरी, उमेश तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed