फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal corporation put up night shelter at railway station without permission, RPF removed

नगर निगम ने बिना अनुमति रेलवे स्टेशन पर लगाया रैन बसेरा, आरपीएफ ने हटवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation put up night shelter at railway station without permission, RPF removed
मुरादाबाद। नगर निगम ने रेलवे स्टेशन परिसर पर रेलवे की अनुमति के बिना अस्थायी रैन बसेरा लगा दिया। रेलवे के अधिकारियों को मामले की जानकारी मिली तो फौरन आरपीएफ को रैन बसेरा हटवाने के लिए भेज दिया गया। नगर निगम कर्मियों ने भी अपने अधिकारियों को सूचित किया लेकिन रेलवे के नियमों के आगे बात नहीं बन सकी। आखिरकार निगम को अपना रैन बसेरा हटाना पड़ा। अब नगर निगम के अधिकारी रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर सूचित करेंगे और अनुमित लेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद ही स्टेशन परिसर पर दोबारा अस्थायी रैन बसेरा लगाया जा सकेगा। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा ठंड के दिनों में हर वर्ष शहर में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अस्थायी रैन बसेरे लगाए जाते हैं। इनमें गरीब और बेघर लोग आश्रय ले सकते हैं। इसके अलावा निगम शहर में विभिन्न स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था करता है। ज्ञात हो कि नगर निगम ने शुक्रवार को ही रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरा लगाया था।
विज्ञापन

इसे लगाने में पूरा एक दिन लग गया। जब रैन बसेरा बनकर तैयार हो गया तब रेलवे ने नियमविरुद्ध होने के कारण इसे हटवा गिया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया जाएगा और रैन बसेरा लगाने के लिए अनुमति ली जाएगी। इससे निराश्रय लोग ठंड में सुरक्षित रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed