फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal corporation personnel, meeting with SSP, raised the demand for the arrest of the councilor

एसएसपी से मिलकर नगर निगम कर्मियों ने उठाई पार्षद की गिरफ्तारी की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation personnel, meeting with SSP, raised the demand for the arrest of the councilor
मुरादाबाद। नगर निगम कर्मी और पार्षद विवाद मामले में मंगलवार को नगर निगम कर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर पार्षद प्रदीप प्रभाकर की गिरफ्तारी की मांग की। उधर एसएसपी ने कहा है कि पार्षद पर लगी धाराओं में गिरफ्तारी जरूरी नहीं है लेकिन पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। पार्षद का कहना है कि उन पर लगे आरोप गलत हैं और डिप्टी सीएम सहित सभी अधिकारियों को सच्चाई से अवगत कराया गया है। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी को बताया कि 28 जुलाई को बुद्धि विहार कालोनी में अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम टीम के साथ वार्ड पार्षद प्रदीप प्रभाकर ने अभद्रता और मारपीट की गई। राजस्व पुस्तिका भी फाड़ दी गई। उसी दिन टीम द्वारा पार्षद के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी लेकिन अब तक पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे अवैध कब्जा करने वालों का हौसला बुलंद है। अवैध निर्माण हो रहा है। पार्षद की गिरफ्तारी ना होने से कर्मचारियों में रोष है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए पार्षद की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। इनमें नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एम. सुब्हान, महामंत्री मोहित चौहान, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ओमलील वाल्मीकि, राजू भाई अंबेडकर शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा पार्षद और कुछ सामाजिक संगठन और वार्डवासी पार्षद के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं। वह पार्षद पर दर्ज मुकदमे का विरोध कर रहे हैं। भाजपा पार्षद इस मामले में निगम के अधिकारियों के रवैये से भी नाखुुश हैं। पार्षद प्रदीप प्रभाकर का कहना है कि उन पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट पूरी तरह सुनियोजित है। उन्होंने टीम के साथ ना कोई अभद्रता की ना मारपीट। कागजात छीनने के आरोप भी गलत हैं। इस संबंध में डिप्टी एमएम दिनेश शर्मा को भी अवगत कराया था। इससे पहले मंडलायुक्त और अन्य अधिकारियों को भी पूरे मामले की जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed