{"_id":"6aa45bee08f3e0415c0692ca","slug":"municipal-corporation-official-and-two-family-members-infected-with-swine-flu-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-990604-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नगर निगम के अफसर और परिवार के दो सदस्य स्वाइन फ्लू संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नगर निगम के अफसर और परिवार के दो सदस्य स्वाइन फ्लू संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके परिवार के दो सदस्यों समेत चार नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमितों की संख्या 36 पहुंच गई है। इनमें तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि आठ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
नगर निगम के अधिकारी और उनके परिवार के दो सदस्यों को चार दिन से तेज बुखार था। बृहस्पतिवार को जांच में तीनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर इन तीनों की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। डिप्टी सीएमओ और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि पोर्टल पर इनकी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। वहीं संबंधित अधिकारी ने खुद स्वाइन फ्लू संक्रमित होने की पुष्टि की है। इससे पहले भी जिले में तैनात एक आईएएस अधिकारी के स्वाइन फ्लू संक्रमित होने का मामला सामने आ चुका है। उनकी तबीयत में अब सुधार है।
वहीं शुक्रवार को चौथा मामला कांठ की 24 वर्षीय महिला शिक्षक का है। उन्हें कई दिन से बुखार और खांसी थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मुरादाबाद में पिछले कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। जिले में संक्रमण बढ़ने के बीच जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बुखार, खांसी या सांस संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।