फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal Commissioner met the traders of GMD Road, things did not work out

Moradabad News: जीएमडी रोड के व्यापारियों से मिले नगर आयुक्त, नहीं बनी बात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner met the traders of GMD Road, things did not work out
मुरादाबाद। जीएमडी रोड को स्मार्ट बनाने के लिए नालों से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने शनिवार टीम के साथ निरीक्षण किया और मौके पर व्यापारियों से वार्ता की। नगर आयुक्त ने व्यापारियों को स्मार्ट रोड के फायदे बताने के साथ चिह्नित किए गए अतिक्रमण को 15 अगस्त तक स्वयं हटा लेने की भी अपील की। बाद में शाम को व्यापारी सुरक्षा फोरम की गुलजारीमल धर्मशाला में बैठक कर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही शहर विधायक व प्रशासन से मुलाकात कर समस्या बताने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत शहर की जीएमडी रोड को भी विकसित किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए स्मार्ट सिटी और नगर निगम की टीम जीएमडी रोड पर चिह्नीकरण कर लाल निशान लगा चुकी है। इससे संबंधित रोड के अधिकांश व्यापारियों की दुकानें अतिक्रमण के दायरे में आ रही हैं। इसे लेकर व्यापारियों में रोष है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने शनिवार सुबह जीएमडी रोड पहुंच कर वहां निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारी नेता विजय मदान, सतीश मदान के अलावा पार्षद डॉ. गौरव श्रीवास्तव, देश रतन कत्याल, अजय नारंग समेत कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने वहां मौजूद व्यापारियों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले कार्य के फायदे बताए। व्यापारियों से कहा कि जहां तक लाल निशान लगाए गए हैं वहां तक व्यापारी स्वयं 15 अगस्त तक उसे तोड़ लें। नगर आयुक्त ने जीएमडी रोड पर नाले से पीछे बनी कुछ दुकानों को उदाहरण के तौर पर भी दिखाया। इस दौरान व्यापारी नगर आयुक्त से दुकानों में तोड़फोड़ न करते हुए काम कराने का भी अनुरोध किया, लेकिन नगर आयुक्त ने स्पष्ट तौर पर उन्हें बता दिया कि नाले के ऊपर बने अतिक्रमण को हटाना होगा। इसके बाद नगर आयुक्त चले गए। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को व्यापारी सुरक्षा फोरम की एक बैठक गुलजारीमल धर्मशाला पर हुई। जिसमें मौजूद व्यापारियों ने स्मार्ट सिटी व नगर निगम द्वारा लगाए गए लाल निशान का जमकर विरोध किया। व्यापारी नेता विजय मदन की अध्यक्षता में हुई बैठक सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया कि वह इस मामले को लेकर एक बार फिर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, महापौर और शहर विधायक से मुलाकात कर मांग करेंगे कि उनकी दुकानों में तोड़फोड़ न की जाए। इसके बाद भी अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन के लिए फिर से बैठक कर निर्णय लेंगे। बैठक में व्यापारी नेता नितिन राज, अजय, मनीष, अशोक, अजय कक्कड़, आकाश रस्तोगी, नीरज गुप्ता, महेंद्र कुमार, राजीव बंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed