फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mundhapande Firing: Sisters kidnapped… search for those who shot parents and brother, police deployed

Mundhapande Firing: बहनों को अगवा...मां-बाप व भाई को गोली मारने वालों की खोज, गांव में तनाव के बीच पुलिस तैनात

Fri, 28 Jun 2024 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 12:39 PM IST
सार

मंढापांडे इलाके में दो बहनों को अगवा और मां-बाप और भाई को गोली मारने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनकी तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। घटना से पहले भी आरोपी एक बहन को अगवा कर ले गया था। 

विज्ञापन
Mundhapande Firing: Sisters kidnapped… search for those who shot parents and brother, police deployed
मूंढापांडे में घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार देर रात करीब तीन बजे घर में घुसकर दूसरे समुदाय के युवक ने अपने पिता, दो चाचा के साथ मिलकर एक युवती और उसकी छोटी बहन को अगवा करने की कोशिश की। परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे से युवती के भाई और मां-बाप को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीआईजी मुनिराज जी और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

यह दुस्साहसिक वारदात मूंढापांडे के गांव में रात करीब तीन बजे हुई। इस गांव में फर्म कर्मी का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि रात करीब तीन बजे बारिश हो रही थी। वह आंगन में ही पन्नी के नीचे चारपाई पर सो रहा था। पास में चारपाई पर उसकी पत्नी, तीसरी चारपाई पर शादीशुदा (22) बेटी और छोटी बेटी (17) सो रही थीं। बेटा और उसकी पत्नी मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी मुस्लिम, उसका पिता नन्हें, चाचा आले हसन और सुलेमान तमंचा लेकर घर में घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्म कर्मी का आरोप है कि उसकी दोनों बेटियों को आरोपियों ने अगवा करने की कोशिश की। शोर होने पर युवती के मां-बाप और भाई-भाभी जाग गए। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसके नकाब खुल गए। इसी दौरान आरोपी ने युवती के भाई के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। युवती की मां के पैर और पिता के हाथ में गोली मारी गई है।

विज्ञापन

आस पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा। बृहस्पतिवार दोपहर डीआईजी मुनिराज जी और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने मौका मुआयना किया। डीआईजी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

युवती को अगवा कर ले गया था आरोपी 
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी युवती को लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी शादी संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से कर दी थी। आरोपी मुस्लिम चार मार्च 2023 को युवती को ससुराल से अगवा कर ले गया था। 10 मार्च को बहजोई थाने में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने युवती को राजस्थान से बरामद करने के बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। इसके बाद युवती को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया था, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

भाई की हालत अब भी गंभीर 
आरोपियों ने युवती के मां-बाप और भाई को गोली मारी थी। भाई के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई है जबकि मां के पैर और पिता के हाथ में गोली मारी गई थी। इस दौरान आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की थी। इसके अलावा पिता के हाथ पर किसी धारदार हथियार से भी हमला किया गया था। भाई की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। अब डीएमयू में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डीआईजी ने गठित की पांच टीमें 
डीआईजी मुनिराज जी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया है। सीओ हाईवे, मूंढापांडे थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज के अलावा एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमें अपने अपने स्तर से आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

तनाव के बीच गांव में पुलिस तैनात
10 मार्च को आरोपियों के खिलाफ बहजोई थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी और उसके परिजन घर पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। बुधवार रात ही आरोपी गांव में पहुंचे थे। उन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए ऐसा वक्त चुना था। तब बारिश बढ़ रही थी और लोग अपने घरों में सो रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के गांवों के लोग भी इस गांव में पहुंचने शुरू हो गए थे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed