फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mulayam Singh Yadav was a down-to-earth leader: Vikram

जमीन से जुड़े नेता थे मुलायम सिंह यादव : विक्रम

Sun, 23 Nov 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav was a down-to-earth leader: Vikram
कांठ। नगर स्थित सपा के विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यालय पर शनिवार को देश के पूर्व रक्षा मंत्री, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाते हुए सपाइयों ने उन्हें याद किया।
विज्ञापन


यहां सपा के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने गरीब, दबे कुचले, पीड़ित शौशित, पिछड़ों और दलितों को साथ लेकर चलने का काम किया था। देश और प्रदेश के हित में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देश की जनता हमेशा याद रखेगी। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहे। आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हीं के आदर्शों पर चलकर समाजवादी पार्टी को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर सपा के कांठ विधान सभा अध्यक्ष नाजिम अली सैफी, युवा नेता अरशद फुरकान खां, रहीस सिद्दीकी, मुजीब राणा, आतिफ शमीम, मुनव्वर, अयान, अनस, डाॅ. दानिश अंसारी, अमजद अली, मोनिस खान आदि सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन

..फोटो सं. 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed