फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muharram moon will be visible today, Tajiyas will be buried on 17th

Moradabad News: आज दिखेगा मोहर्रम का चांद, 17 को दफन होंगे ताजिये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Muharram moon will be visible today, Tajiyas will be buried on 17th
मुरादाबाद। मोहर्रम का चांद शनिवार को नहीं दिखा। अब रविवार को चांद का दीदार होगा। इसके साथ ही अगले दस दिनों तक शहर में इमाम हुसैन की याद में मजलिस और जिक्रे शहीदाने कर्बला का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय ने तैयारी पूरी कर ली है। शिया समुदाय के लोग जहां दस दिन तक मजलिस, जुलूस और मातम कर कर्बला के शहीदों को याद करेंगे। वहीं सुन्नी समुदाय के लोग भी शहीदाने कर्बला का जिक्र करेंगे। शहर के विभिन्न मोहल्लों में ताजिये बनने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के नायब इमाम सैयद फहद अली ने बताया कि रविवार को मोहर्रम का चांद दिखेगा। सोमवार को मोहर्रम की पहली तारीख होगी। 17 जुलाई को दस मोहर्रम पर शहर में ताजियों का जुलूस निकलेगा और सभी ताजिये कर्बला जाकर दफन किए जाएंगे। 17 जुलाई को शाम 5:30 बजे मोहल्ला कंबल का ताजिया से सबसे पहले कंबल का ताजिया उठेगा। परंपरा के मुताबिक डीएम-एसएसपी इसे उठाएंगे। उन्होंने बताया कि कर्बला ले जाते समय यह ताजिया ईदगाह चौराहे पर रखा जाएगा। जहां शहर के विभिन्न स्थानों से लाए गए ताजिये भी रखे जाएंगे। वहीं से शहर के विभिन्न स्थानों से लाए गए ताजिये करूला स्थित कर्बला जाएंगे। सबसे अंत में कंबल का ताजिया कर्बला में दफन होगा।
विज्ञापन

000
दुलदुल का जुलूस निकलेगा, छुरियों का मातम भी होगा
मुरादाबाद। शिया समुदाय द्वारा मोहर्रम की पहली तारीख से ही मजलिस का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दस दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में दुलदुल का जुलूस भी निकलेगा और छुरियों का मातम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार पहली मोहर्रम पर रात नौ बजे कोना मुगलपुरा स्थित इमाम बारगाह मिर्जा मोहल्ला कुली खां में मजलिसे अजहा शुरू होगी। जिसे सिरसी निवासी मौलाना मुख्तारुल हसन खिताब करेंगे। उसके बाद नोहाख्वानी व मातम भी होगा। यह सिलसिला दस दिनों तक चलता रहेगा।
इसी बीच सातवीं मोहर्रम को नवाबपुरा स्थित इमाम बारगाह अबू तालिब से जुलूस निकलेगा, जिसमें अलम मुबारक नोहाख्वानी, सीनाजनी करते हुए लाकड़ीवालान के मुख्य जलूस में शामिल हो जाएगा। शिया समुदाय के आलम आब्दी, मोहम्मद अब्बास ने बताया कि उसके बाद यह जुलूस नागफनी, शब्बीर हुसैन आब्दी के मकान, झब्बू का नाला, तहसील स्कूल, गोकुल दास से होता हुआ लाकड़ीवालान पहुंचेगा। बाद में उसी रास्ते से मुख्य जुलूस के साथ वापसी होगी। इमाम बारगाह बन्नो बी पर जुलूस का समापन होगा।
नौवीं मोहर्रम को रात नौ बजे दुलदुल का जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर अकीदतमंद जंजीरी मातम करेंगे। जो देर रात तक चलेगा। 17 जुलाई को सुबह दस बजे नवाबपुरा इमाम बारगाह से जुलूस बरामद होगा, जिसमें नोहाख्वानी, सीनाजनी के साथ जुलूस लाकड़ीवालान पहुंचेगा। लाकड़ीवालान स्थित अली हैदर जॉनी के आवास से मुख्य जुलूस निकाला जाएगा। इस मुख्य जुलूस के साथ यह जुलूस शामिल होकर करूला स्थित कर्बला जाएंगा। वहां ताजिया दफन होगा।
000

मुफ्ती दानिश दस दिन तक शहीदाने कर्बला का करेंगे जिक्र
मुरादाबाद। मरकजी जमीअत-ए-अलहे सुन्नत की ओर से लाल मस्जिद में सोमवार से 17 जुलाई तक मुफ्ती दानिश कादरी अशरफी अकरमी शहीदाने कर्बला का जिक्र करेंगे। वह प्रतिदिन 45 मिनट तकरीर करेंगे।

आयोजकों के मुताबिक सोमवार पहले दिन हकीकते तोहीद, दूसरे दिन शाने रिसालत, तीसरे दिन शाने सहाबा, चौथे दिन शाने हजरत अली, पांचवें दिन शाने हजरते फातमा, छठे दिन शाने हजरते जैनब, सातवें दिन शाने हजरते हसन, आठवें दिन शाने हजरते हुसैन, नौवें दिन मीना से कर्बला तक और दसवें दिन कर्बला से मदीना तक का वाकया बयां करेंगे। इसके अलावा शहर की कई मस्जिदों में भी सुन्नी समुदाय के लोग इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र तकरीर के माध्यम से करेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed