{"_id":"64653da10d1c219094067d24","slug":"mudarabad-teacher-has-coin-with-picture-of-east-india-company-and-queen-elizabeth-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-148161-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुदाराबाद के शिक्षक के पास ईस्ट इंडिया कंपनी और महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर वाला सिक्का मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुदाराबाद के शिक्षक के पास ईस्ट इंडिया कंपनी और महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर वाला सिक्का मौजूद
विज्ञापन
मुरादाबाद। दौलत बाग निवासी शिक्षक मोहम्मद इकमान अली को सिक्कों और नोटों का संग्रह करने का शौक है। अब तक वह करीब 17 देशों के नोट हैं और देश और विदेश के प्राचीन सिक्के हैं। यहां तक कि सिक्कों के संग्रह में ईस्ट इंडिया कंपनी का वर्ष 1616 का सिक्का और महारानी एलिजाबेथ का सिक्का भी है। उनका सपना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने का है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय साहू नगला के प्रभारी अध्यापक मोहम्मद इकमान अली ने बताया कि जब वह वर्ष 1997 में हाईस्कूल में पढ़ रहे थे, तब एक
अखबार में उन्होंने कुछ लोगों के पास सिक्कों के संग्रह की खबर पढ़ी थी। इससे प्रेरित होकर उन्होंने भी सिक्के और रुपये एकत्र करना शुरू कर दिए। आज उनके शौक का यह आलम है कि वह किसी शहर या देश जाते हैं तो उन्हें वहां की ही नहीं, यदि दूसरे देश की मुद्रा मिलती है तो उसे खरीद लेते हैं। इकमान अली ने बताया कि इतिहास विषय में मुद्राओं से संबंधित एक टॉपिक है। स्कूल में ले जाकर बच्चों को दिखाते हैं कि दुनिया में किस-किस तरह की मुद्राएं चल रही हैं। बच्चों को रटने के बजाय देखकर अच्छे से याद हो जाता है। मेरा यह शौक विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में काम आ रहा है।
एक आना से लेकर 20 रुपये तक का है सिक्का
इकमान के पास एक आना, सवा आना, तीन पैसा, पांच पैसे, दस पैसे, 20 पैसे, 25 पैसे (चवन्नी), अठन्नी, एक, दो, पांच, दस और 20 रुपये सिक्का है। एक रुपये का अनाज की बाली वाला सिक्का है। उनके पास पीतल, कांसा और स्टील के सिक्के हैं। 786 की एक रुपये से लेकर दो हजार रुपये के नोट तक की सीरीज है। गवर्नर आईजी पटेल, विमल जाना, सुब्बाराव, डॉ. मनमोहन सिंह, रघुराम राजन, शशिकांत दास आदि के हस्ताक्षर वाले सौ से लेकर पांच सौ के नोट हैं। पांच रुपये का छह हिरन का नोट भी है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का सिक्का और 17 देशों के हैं नोट
किंग जार्ज का सन 1936 का सिक्का है। ऑस्ट्रेलिया का सिक्का है। एक, दो, पांच, 20, और 50 रियाल के सिक्के हैं। फ्रांस का सिक्का है। चांदी का 500 रुपये का नोट है। इसके अलावा नोटों में अमेरिका का डॉलर, स्कॉटलैंड का डॉलर, सऊदी अरब के रियाल के नोटों की पूरी सीरीज, बहरीन का दिनार, चीन की युवान के नोट की पूरी सीरीज, कुवैत का एक दिनार का नोट, नेपाल के रुपये के नोटों की सीरीज, बंगलादेश का टका, पाकिस्तान के रुपयों के तीन नोट, भूटान, मलेशिया, इंडोनेशिया, ब्रिटेन, श्रीलंका, ईरान, ईराक, रूस आदि के नोट भी हैं।
मेरा सपना लिम्का बुक में नाम दर्ज करवाने का है। भारत के संदर्भ में मेरे पास पर्याप्त सिक्के हैं, लेकिन अभी विदेशी सिक्कों की कमी है। 40 देशों की मुद्रा होनी चाहिए, मेरे पास करीब 20 देशों की मुद्रा है। इसे पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं।
मोहम्मद इकमान अली, प्रभारी प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय साहू नगला