फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MPS, Shirdi Sai, St. Mira and RSD won the matches

Moradabad News: एमपीएस, शिरडी साईं, सेंट मीरा व आरएसडी ने जीते मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
MPS, Shirdi Sai, St. Mira and RSD won the matches
मुरादाबाद। ब्रास सिटी सहोदय द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को चार मैच खेले गए। दिल्ली रोड स्थित एमपीएस स्कूल के मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में दूसरे दिन कांटे की टक्कर हुई। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शिरडी साईं, सेंट मीरा व आरएसडी एकेडमी की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


एमपीएस के प्रधानाचार्य शकील अहमद ने मैच का उद्घाटन किया। पहला मैच मॉडर्न पब्लिक स्कूल और पीएमएस पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। एमपीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 167 रन का लक्ष्य दिया। पीएमएस की टीम 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 66 रन ही बना सकी। एमपीएस ने 101 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच आरएसडी एकेडमी और आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। आरएसडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 93 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में आर्यभट्ट की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर ढेर हो गई। तीसरा मैच शिरडी साईं विंग-1 और कृष्णा ग्राम भारती स्कूल के बीच हुआ। शिरडी साईं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 124 रन का लक्ष्य दिया। कृष्णा ग्राम भारती की टीम आठ ओवर में महज 39 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच बोनी एनी पब्लिक स्कूल और शिरडी साईं विंग-2 की बीच खेला गया। इसमें बोनी एनी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। शिरडी साईं की टीम ने 10 ओवर में 78 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बोनी एनी की टीम 10 ओवर में सात विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। कोच शाहवेज अली ने बताया कि 15 अक्टूबर को एक क्वार्टर फाइनल व दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। मंगलवार को मुकाबलों के दौरान नासिर हुसैन, कीर्ति बाजपाई, फरमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed