फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mps cricket acedmy won the match

संदीप के शतक से एमपीएस ने उठाई फाइनल की ट्राफी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
mps cricket acedmy won the match
संदीप के शतक से एमपीएस ने उठाई फाइनल की ट्राफी
विज्ञापन

- आलोक मेहरोत्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी 10 रनों से दी शिकस्त
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। आलोक मेहरोत्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को 24वीं बटालियन पीएसी के मैदान पर खेला गया। इसमें एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी को 10 रनों से हराया। संदीप की 127 और विपिन ढाका की 63 रनों की पारी की बदौलत एमपीएस ने 249 रनों की स्कोर खड़ा किया। रुक्मणी की टीम मैच की आखिरी गेंद तक लड़ी।

20 ओवर में आठ विकेट खोकर 239 रन बनाए। इसके बावजूद बहुत नजदीक आकर मैच हार गई। एमपीएस के संदीप तोमर ने अपनी पारी में 12 चौके और 11 छक्के लगाए। विपिन ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े। रुक्मणी टीम की बल्लेबाजी में वासिक ने सर्वाधिक 75 रनों का योगदान दिया। उनका विकेट गिरने के बाद रुक्मणी टीम की पारी लड़खड़ा गई। शिवम शर्मा भी 35 रन बनाकर आउट हो गए। एमपीएस के गेंदबाज अंकुर ने 44 रन देकर चार विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बॉलर चुना गया। विपिन ढाका को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। इसके अलावा शतकीय पारी खेलने वाले संदीप तोमर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान आदित्य वर्मा, पुष्पेंद्र चौहान, सुनील भंडूला, अजीत सिंह, सतीश शर्मा, अनूप टंडन, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग सतेंद्र और निश्चल चाहल ने की। ऑफलाइन स्कोरर गुणित और ऑनलाइन स्कोरर अर्पित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed