फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MPS Champion in Under-14 Cricket Tournament

Moradabad News: अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में एमपीएस चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
MPS Champion in Under-14 Cricket Tournament
मुरादाबाद। लिटिल मास्टर्स अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को एमपीएस के मैदान पर एमपीस एकेडमी और यूथ एकेडमी के बीच खेला गया। एमपीएस ने यूथ टीम को 118 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की और विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया।
विज्ञापन

एमपीएस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 30 ओवर के मैच में टीम ने 28.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 224 रन बनाए। मो. जैद ने सर्वाधिक 46 व आकाश चौहान ने 42 रन बनाए। यूथ टीम की ओर से देवांश ने पांच ओवर में 33 रन देकर विकेट लिए। अर्जुन गुप्ता को भी तीन विकेट लेने में सफलता मिली। कप्तान हरमीत को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट एकेडमी 20.3 ओवर में 106 रन बनाकर ढेर हो गई। युवराज सिंह ने सर्वाधिक 33 रन बनाए।
विज्ञापन

आदित्य गुप्ता ने 21 रन का सहयोग दिया। एमपीएस की ओर से गेंदबाजी में शुएब अली ने 5.3 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। प्रत्यक्ष राजपूत व फहद खान को दो-दो विकेट मिले। शुएब को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का तमगा भी उनके नाम किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज युवराज सिंह को चुना गया। मैच के दौरान एमपीएस के हेड कोच मिर्जा दानिश आलम, नवाज हाशमी, प्रदीप टंडन, नासिर हुसैन, शरीफ शेख, डॉ. शशांक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed