{"_id":"60283e568ebc3ee9702be9bd","slug":"mp-st-hasan-rage-question-in-parliament-highcourt-bench-in-western-uttar-pradesh-city-news-mbd37951910","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने लोकसभा में उठाया हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद सेंटर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने लोकसभा में उठाया हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद सेंटर में
Sun, 14 Feb 2021 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा सांसद डा. एसटी हसन ने शनिवार को लोकसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग रखी। उन्हें बोलने के लिए एक मिनट का समय मिला था।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को हाईकोर्ट जाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। जिसमें उनका समय और पैसा दोनों ही बरबाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से इलाहाबाद जाने के लिए नौ सौ किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि सहारनपुर से लाहौर साढ़े तीन सौ किलोमीटर है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद सेंटर में आता है।
उन्होंने आगे कहा कि मुरादाबाद से सहारनपुर दो सौ किलोमीटर और मुरादाबाद से शाहजहांपुर भी दो सौ किलोमीटर के आस पास ही है। ऐसे में मुरादाबाद में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए। ताकी लोगों का इसका लाभ मिल सके। डा. एसटी हसन ने बताया कि उन्हें लोकसभा में एक मिनट का समय बोलने के लिए मिला था। जिसमें उन्होंने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग रखी है।